सिरोहीrajasthansirohiधर्म-अध्यात्मराजस्थान

मां हिंगलाज के जयकारों से गुंजायमान रहा गगन

  • हर्षोल्लास से मनाया हिंगलाज माता मंदिर का वार्षिकोत्सव

सिरोही. शहर के सुथारवास स्थित हिंगलाजमाता मंदिर में सोमवार को खत्री समाज की ओर से 183वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सवेरे सुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस दौरान मां हिंगलाज के गगनभेदी जयकारे गुंजायमान रहे। मां की प्रतिमा पर नयानारम्य आंगी रचना की गई, जिसे श्रद्धालु निहारते नजर आए।

शोभायात्रा में संगीत पर झूमते दिखे श्रद्धालु
आयोजन समिति के अनुसार वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मंगल गीतों एवं गुजराती गरबों पर महिलाओं व युवतियों ने नृत्य किया। डीजे के सामने युवक-युवतियां व बच्चे नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा शहर के कुम्हारवाड़ा, राजमाता धर्मशाला, सरजावाव गेट, सदर बाजार से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची।

महाआरती के बाद मां को लगाया भोग
समाज अध्यक्ष कुलदीप खत्री ने बताया कि मंदिर प्रांगण में लाभार्थी परिवार की ओर से महाआरती की गई। जिसमें समाज बंधुओं की ओर से सुख समृद्धि की कामना की गई। दोपहर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी लोगों ने भाग लिया। वार्षिकोत्सव के दौरान हिंगलाज माता मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम भी किए गए। वहीं, दसवीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।

सिरोही. हिंगलाजमाता मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित समाराह में खत्री समाज के लोग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button