rajasthansirohiराजस्थानसिरोही

अखेलाव के पानी में गड़बड़ाया मछलियों का रेस्पीरेटरी सिस्टम

  • बांध का पानी बन रहा मछलियों की कब्रगाह
  • बड़ी तादाद में मर गई मछलियां और जिम्मेदार बने मूकदर्शक
    सिरोही. शहर से सटा अखेलाव बांध इन दिनों मछलियां के लिए मौत की कब्र बन रहा है। बांध में तैर रही मछलियां मरणासन्न स्थिति में पहुंच रही है। माना जा रहा है कि बांध में कचरा एवं अन्य सामग्री फेंके जाने से जलीय जंतुओं के लिए मुश्किल बढ़ रही है। वहीं, मत्स्य विभाग इसे मौसम में उतार-चढ़ाव को जिम्मेदार माना रहा है। कारण चाहे जो हो, लेकिन बांध में बड़ी तादाद में मछलियां मर रही है। समाधान नहीं होने से मछलियों के मरने का सिलसिला तो बना हुआ है ही आसपास के क्षेत्र में बदबू भी फैल रही है।#SIROHI. Respiratory system of fishes disturbed in Akhelao DAM water

https://rajasthandeep.com/?p=5273  … चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद और पुलिस सो रही चैन की नींद- शहर के व्यस्ततम इलाकों में बढ़ रही चोरी की वारदातें- पुलिस गश्त और सुरक्षा प्रबंधों को धत्ता बता रहे अपराधी… जानिए विस्तृत समाचार… 

मौसम की मार अखेलाव पर ही क्यों
उधर, विभाग मान रहा है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मछलियां मर रही है। अधिकारी बताते हंै कि रात को कड़ाके की सर्दी एवं दिन में गर्मी मछलियों के लिए भारी पड़ रही है। मौसम में बार-बार बदलाव आना जानलेवा साबित हो रहा है। मछलियों को डाला जा रहा अलग-अलग प्रकार का दाना भी घातक बन रहा है। यह सही भी हो सकता है, लेकिन मौसम की मार केवल अखेलाव बांध पर ही क्यों पड़ रही है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।#SIROHI. Fish died in large numbers IN AKHELAO DAM

https://rajasthandeep.com/?p=5266  … सिरोही से विधायक ओटाराम देवासी ने आखिर किसे कहा ‘मेरे दाता, आप ही विधायक और आप ही मंत्री, मैं आपका दास’ … जानिए विस्तृत समाचार… 

इसलिए मछलियों पर मंडराया खतरा
विशेषज्ञ बताते हैं कि पानी में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर जलीय जंतुओं के लिए समस्या बढ़ जाती है। कार्बन डाई ऑक्साइड का लेवल बढऩे से जंतुओं को ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति नहीं मिल पाती। लिहाजा पानी में तैरते हुए ऑक्सीजन लेने वाले जीवों की जान पर खतरा मंडराने लगता है। अखेलाव बांध में भी संभवतया यही हो रहा है।

https://rajasthandeep.com/?p=5210 … सियासत हर बार गर्म रही पर नतीजा ढाक के तीन पात!- चुनावी रण में मुद्दे अब भी लगभग वहीं और आवाज उठाने वाले भी वे ही- सत्ता में भी रहे पर सुधार नहीं कर पाए… जानिए विस्तृत समाचार…

अज्ञात बीमारी फैली होने का भी अंदेशा
पिछले कुछ दिनों से मरणासन्न स्थिति में पहुंची मछलियां बांध किनारे एकत्र हो रही है। किनारे पर जिंदा व मृत मछलियों के ढेर लगे हुए हैं। पानी में तैर रहे मछलियों के शव आसानी से देखे जा सकते हैं। किनारे पर एकत्र हो रही कई मछलियों में जान तो है पर गहरे तक तैरने या दाना खाने जैसी हलचल नजर नहीं आती। इन पर फंगस सी जमी जरूर नजर आ रही है। लिहाजा मछलियों में कोई अज्ञात बीमारी फैली होने के अंदेशे से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

https://rajasthandeep.com/?p=5235  … खुले नाले ने बर्बाद कर दी शहीद स्मारक की शान-निर्माण से लोकार्पण तक लाखों का खर्च और दीदार अब भी दूर… जानिए विस्तृत समाचार…

गड़बड़ा रहा रेस्पीरेटरी सिस्टम …
मौसम की मार के कारण बांध में मछलियां मर रही है। गलत दाना डालने से भी इनका रेस्पीरेटरी सिस्टम गड़बड़ा रहा है। इस सम्बंध में हमने रिपोर्ट तैयार कर ली है।

  • प्रेमसिंह, मत्स्य विभाग, जोधपुर

https://rajasthandeep.com/?p=5256 … प्रारंभ रहा प्रचंड, जिसे अंतिम क्षण तक भी थाम नहीं पाए प्रतिद्वंद्वी- सिरोही में पहले राउण्ड से ही बढ़त लेते गए भाजपा प्रत्याशी-भोपाजी को मिले करीब सवा लाख वोट…  जानिए विस्तृत समाचार… 

कार्रवाई कर रहे हैं …
बांध में मछलियों के मरने का सिलसिला बना हुआ है। इस सम्बंध में हम कार्रवाई कर रहे हैं। मत्स्य विभाग को भी सूचना भेजी गई है। वहीं, बांध में कचरा नहीं डाले जाने को लेकर भी लोगों को पाबंद किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button