सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

अनियमितता मिलने पर दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

  • ड्रग विभाग की जिले के छह मेडिकल स्टोर पर कड़ी कार्रवाई
  • दवा संधारण व रिकॉर्ड समेत अन्य अनियमितताएं सामने आई

सिरोही. जांच में अनियमितता सामने आने पर जिले की छह दवा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई की गई। औषधि विभाग ने इन दुकानों पर निरीक्षण किया था, जिस पर दवा संधारण व रिकॉर्ड समेत अन्य कई अनियमितताएं सामने आई। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए इन दुकानों के ड्रग लाइसेंस सस्पेंड कर दिए। दुकानों का निरीक्षण करने के बाद औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेन्द्रकुमार राठौर ने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद लाइसेंस निलम्बन की कार्रवाई की गई।

न रिकॉर्ड संधारित और न फार्मासिस्ट मौजूद
औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेन्द्रकुमार राठौर ने बताया कि जिले में छह मेडिकल स्टोर की जांच की गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा, औषधियों के विक्रय का रिकॉर्ड एवं शेड्यूल एच 1 का रिकॉर्ड आदि संधारित नहीं पाए जाने व फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी पाई गई। इस तरह की अन्य अनियमितताएं मिलने पर औषधि अनुज्ञापन अधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक (जालोर) सुनीलकुमार मित्तल को रिपोर्ट भेजी गई। इस पर इन छह दुकानों के लाइसेंस निलम्बित किए गए।

निलम्बित अधिकतर दुकानें आबूरोड की
औषधि नियंत्रण अधिकारी के अनुसार जिले में विभिन्न जगहों पर दुकानों के निरीक्षण में अनियमितताएं मिली है। जिन छह दुकानों के लाइसेंस निलम्बित किए गए हैं, उनमें से ज्यादातर दुकानें आबूरोड की है। कार्रवाई के तहत आबूरोड की पूनम फार्मा का लाइसेंस सात दिन, सरूपगंज में सागर फार्मा का दस दिन, आबूरोड में एस इंटरप्राइजेज का सात दिन, सौरभ मेडिकोज का दस दिन, सिरोही सरकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड शॉप नंबर एक का पंद्रह दिन व आबूरोड के सिग्मा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस दस दिन के लिए निलम्बित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button