सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

अफीम की खेप सरूपगंज पहुंचानी की तस्करों को मिली टिप

  • मध्यप्रदेश से अफीम की होम डिलीवरी करने में जुटे तस्कर
  • कार में सरूपगंज के लिए अफीम देने आ रहे चार गिरफ्तार

सिरोही. तस्कर अब मध्यप्रदेश से सिरोही व जालोर तक अफीम की होम डिलीवरी करने में जुट गए हैं। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। मादक पदार्थ के साथ गिरफ्त में आए तस्करों से पूछताछ में यह नया खुलासा होने से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई है।

पुलिस के अनुसार पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र के मालेरा टोल नाके पर कार्रवाई में एक कार आरजे 06-सीजी-8347 को रूकवाया गया। इसमें से चार किलो 190 ग्राम अफीम दूध बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वे लोग यह माल सरूपगंज लेकर जा रहे थे।

करीब इक्कीस लाख का अफीम
कार सवार अथवा खुर्द (नीमच-एमपी) निवासी मामराज पुत्र देवीलाल धाकड़, अशोककुमार पुत्र छीतरमल धाकड़, फुसरिया (नीमच-एमपी) निवासी बंशीलाल पुत्र कालूराम धाकड़ व अशोककुमार पुत्र मोहनलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से जब्त अफीम की अनुमानित कीमत इक्कीस लाख के करीब बताई जा रही है।

पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया
बताया जा रहा है कि तस्करों को सरूपगंज में माल डिलीवरी की टिप मिली थी। इसके लिए वे लोग माल लेकर आए थे। सरूपगंज से महज कुछ किमी पहले ही वे धर लिए गए। सूत्रों के मुताबिक डिलीवरी लेने वाले का नाम उजागर हो चुका है, लेकिन पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button