राजस्थानcrime newsrajasthansirohiसिरोही

अहमदाबाद से आई प्रतिबंधित दवाइयां जब्त, उदयपुर जानी थी खेप

  • नशे के विकल्प में काम आने वाली दवाइयां बरामद
  • कारोबार से जुड़े लोगों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

सिरोही. पुलिस ने अहमदाबाद से पिण्डवाड़ा में आई प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की है। यह दवाई आमतौर पर चोरी-छिपे नशे के विकल्प के तौर पर काम ली जाती है। यह माल उदयपुर में सप्लाई होना था। ट्रांसपोर्ट के गोदाम में रखी दवा की खेप पुलिस ने जब्त कर ली। पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

पिण्डवाड़ा थानाधिकारी महेंद्रकुमार सिरवी ने बताया कि उदयपुर (UDAIPUR) जिला पुलिस (POLICE) से मिले इनपुट के आधार पर सिरोही रोड स्थित चौधरी ट्रांसपोर्ट पर दबिश दी गई। यहां अहमदाबाद (AHMEDABAD) से आई दवाई की पूरी खेप बरामद की गई। पुलिस ने दस कर्टन में भरी सौ-सौ मिलीलीटर की करीब 1170 बोतलें जब्त की। अहमदाबाद से सिरोही रोड तक माल भेजने वाले आरोपी की धरपकड़ को लेकर पुलिस प्रयास कर रही है।

सप्लायर पकड़े जाने पर खुला मामला
बताया जा रहा है कि उदयपुर जिले में नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस ने नकेल कसी है। इसी तरह के एक मामले में पुलिस ने दामावाड़ी (कालीवास-देलवाड़ा-राजसमंद) निवासी आरोपी विजेन्द्रसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि वह दवाइयों को सप्लायर है तथा उसने अहमदाबाद से माल मंगवाया है। इसके बाद सिरोही रोड में ट्रांसपोर्ट पर दबिश देकर दवाइयां जब्त कर ली।

दूसरी बिल्टी से भेजी प्रतिबंधित दवाइयां
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उदयपुर जिले में कोट-कुराबड़ निवासी प्रकाश डांगी पटेल पुत्र नोजीराम डांगी ने यह माल अहमदाबाद से भेजा है। माल की बिल्टी किसी माल को लेकर बनवाई गई थी। ऐसे में पुलिस को यह पूरा मामला ही संदिग्ध रहा है। ज्ञातव्य है कि कोटड़ा (उदयपुर) थानाधिकारी की ओर से इस मामले में की जा रही जांच में यह मामला सामने आया था। इसके बाद पिण्डवाड़ा पुलिस को इनपुट भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button