
- इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी की प्रतिमा, युवाओं ने खुशी जताई
सिरोही. आजादी आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस को जयंती अवसर पर श्रद्धा से याद किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से यहां सुभाष पार्क में जयंती कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान आजादी के महानायक नेताजी को माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प जताया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाने का सराहनीय निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय का युवा स्वागत करते हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने कहा कि नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। अशोक पुरोहित, मांगूसिंह ने कहा कि युवाओं को नेताजी की जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण राठौड़, मंडल महामंत्री जबर सिंह, पार्षद मणिबाई, आईटी सेल के विक्रमसिंह, नगर मंत्री राहुल रावल, देवेश सैन, नरपतसिंह गहलोत, शैलेष चौधरी, जीतू खत्री, ललित प्रजापत, विधि कॉलेज अध्यक्ष प्रफुल्ल माली, शैतानसिंह परमार, नंदूभाई टॉक, रमजान खान, नरपतसिंह सोलंकी, भंवर माली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिलेभर में होंगे वर्र्चुअल कार्यक्रम
उधर, भाजयुमो जिला महामंत्री अनिल प्रजापत ने बताया कि युवा मोर्चा की ओर से जिले भर में वर्चुअल कार्यक्रम होंगे। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी।
जयंती समारोह में 18 जने होंगे सम्मानित
अखिल भारतीय भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय सेवा समिति की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव एवं नेताजी जयंती पराक्रम दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लुंबाराम मेघवाल ने बताया कि सिरोही में आयोजित समारोह में 18 जनों को सम्मानित किया जाएगा। आतिथ्य पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह व लोक संपर्क सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय निदेशक ऋतु शुक्ला का रहेगा। कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा सिरोही के भंवरसिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फूलचंद गहलोत, गोयली प्रधानाचार्य उमेशसिंह देवल, पिंडवाड़ा प्रधानाचार्य रमेश मेघवाल, शांता मेघवाल, महेंद्रसिंह चौहान, रेवदर के गमनाराम, सरपंच मनोहर कुंवर, चंद्रशेखर आजाद स्मारक समिति मोहब्बत नगर के लक्ष्मणराज, विक्रमसिंह देवड़ा, जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतन स्वरूप मीणा, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक राजेंद्रसिंह देवड़ा, डोडुआ विद्यालय के शारीरिक शिक्षक हॉकी कोच रंजी स्मिथ, युवा कार्यकर्ता सिरोही कल्पेश खंडेलवाल, राजेश मेघवाल एडवोकेट, हरीश मेघवाल आदि को सम्मानित किया जाएगा।#sirohi.Salute to the hero of freedom movement, youth said Jai Hind