
- भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सिरोही. भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार हो रहा है कि सरकार सारी हदों को पार कर गई है।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि कभी भारत विश्व की तरफ देखता था, लेकिन आज स्थितियां बदल चुकी है। अब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। जिन कार्यों को कई वर्षों से सिर्फ कल्पना व सपनों में देखा जाता था उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिखाया। केंद्र सरकार ने महज नौ साल के अवधि में ही वे सारे कार्य कर दिए, जो पूर्ववर्ती सरकारों में दशकों से नहीं हुए।#Sirohi. BJP District Working Committee meeting
खुद के प्रचार का कैंप
उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में एक ऐसी सत्ता काबिज हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। महंगाई राहत के कैंप सरकारी पैसे को बर्बाद कर खुद का प्रचार करना मात्र है। राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, बिजली, बढ़ते अपराध, अत्याचार, पेपर लीक, भ्रष्टाचार का बोलबाला फिर किस बात के राहत कैंप। चुनाव से पहले कहा था कि लाइट बिल नहीं बढ़ाए जाएंगे, लेकिन लाइट बिल व सर चार्ज कई बार बढ़ाया गया। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और जनता के पैसों की लूट हो रही है।
जनता को क्या सुरक्षित करेंगे
उन्होंने आरोप में कहा कि बम कांड के अपराधियों के खिलाफ राजस्थान सरकार एक अच्छा वकील तक खड़ा नहीं कर सकी। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बलात्कार की घटनाओं को लेकर इनके मंत्री तक गलत बयानबाजी करते हैं। राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, जैसे बयान देते हैं वे जनता को क्या सुरक्षित करेंगे।
निर्दलीय विधायक की कठपुतली बना जिला प्रशासन
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन सिरोही विधायक के इशारों पर काम कर रहा है। विधायक जो कहते हैं वही कार्य होते हैं। जिला कलक्टर व एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत दी कि वे अपनी गरिमा में जनता के हितों के कार्य करें और किसी की कठपुटली न बने। आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला तथा कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहना होगा। पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने की बात कही।
इन्होंने भी विचार व्यक्त किए
बैठक में जिला संगठन प्रभारी मदन राठौड़ ने केंद्र सरकार के कार्यों पर जानकारी दी। कहा कि जिले के लिए यह सौभाग्य है कि हमें सात महीने में प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रम मिले। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी ने विचार व्यक्त किए।
इनकी रही मौजूदगी
जिला बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, जिला महामंत्री दुर्गाराम गरासिया, जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, नारायण देवासी, कालूराम चौधरी, दिलीपसिंह मांडानी, बाबूभाई बंसल, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, प्रज्ञाकुंवर, दुर्गेश शर्मा, सतीश सेठी, शहर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, हितेंद्र ओझा, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंधल, मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, भंवर मेघवाल, अमराराम प्रजापत, पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया, प्रधान हसमुख मेघवाल, विस्तारक दिलीप दवे, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, रोहित रावल, लीलाराम प्रजापत, रूपाराम देवासी, अनिल अग्रवाल, नरपतसिंह देवड़ा, प्रताप परमार, रमेश चौधरी, तुलसीराम पुरोहित, मगदान चारण, दीपेंद्रसिंह, भुवनेश पुरोहित, मगन कोली, जुझारसिंह, केशाराम कोली आदि उपस्थित थे।
https://rajasthandeep.com/?p=4821 … प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा: कहा इन्होंने अभी मोदी को पहचाना नहीं है- क्योंकि मोदी हिंदुस्तानियों को बचाने के लिए किसी भी हद को पार कर सकते हैं… जानिए विस्तृत समाचार…