सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

आड़े नहीं आ रही दिव्यांगता, दुनिया जहां में फैला रहे जागरूकता

  • बोलने में असमर्थ और चलने-फिरने में लाचार, प्रतिभा विलक्षण

सिरोही. वे न चलने-फिरने में समर्थ है और न बोलने में। फिर भी इतनी विलक्षण प्रतिभा के धनी है कि दुनियाभर में जागरूकता जगा रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर वे सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है। हम बात कर रहे हैं सिरोही के दिव्यांग संजयसिंह देवड़ा (पीथापुरा) की। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत एवं प्रधानमंत्री की कार्यशैली से वे बेहद प्रभावित है। सोशल मीडिया पर उनकी गजब की सक्रियता है। हर घर तिरंगा अभियान हो या मास्क पहने रखने की अपील, संजयसिंह हर अभियान में सक्रियता से भाग लेते हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लगातार जागरूक करते हैं। बुधवार को सांसद देवजी पटेल (MP_devjipatel) ने भी उनके घर पहुंचे तथा हालचाल पूछा। सांसद ने उनके कार्यों की सराहना की।#sanjaysinghpithapura

https://rajasthandeep.com/?p=4001 … पटवारी ने ली पच्चीस लाख 21 हजार की रिश्वत- ट्रेप करना था पर इतने रुपए नहीं थे, तब नोट जुटाने के लिए यह करना पड़ा, बेशकीमती जमीन की तरमीम के लिए बड़ी घूस… जानिए विस्तृत समाचार…

कार्यशैली से प्रभावित हुए सांसद
भाजपा सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल उन्हें दिव्यांग संजयसिंह देवड़ा के निवास पर ले गए। संजयसिंह की कार्यशैली से सांसद प्रभावित हुए तथा कहा कि निश्चित रूप से ये विलक्षण प्रतिभा के धनी है। जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला परिषद सदस्य लुंबाराम चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के गणपतसिंह राठौड़, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, अजय भट्ट, अनिल प्रजापत, नैनसिंह राजपुरोहित समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।#Divyang Sanjay Singh Deora (Pithapura) of Sirohi is rich in extraordinary talent.

https://rajasthandeep.com/?p=3997 … आबूरोड, रेवदर व मंडार बन रहे हादसों का ब्लैक स्पॉट- हाईवे पर हादसे रोकने के लिए खास प्रयासों की जरूरत- ब्लैक स्पॉट सुधारने की दिशा में कार्य करने की दरकार… जानिए विस्तृत समाचार… 

सांसद ने कहा, इनके जज्बे को सलाम है
सांसद ने देखा कि जन्म से दिव्यांग संजयसिंह को चलने-फिरने में तो क्या खाने-पीने के लिए भी मदद की जरूरत रहती है। परिजनों और आगंतुकों को भी महज इशारों से ही अपनी भावनाओं का इजहार कर पाते हैं, इसके बावजूद वे सोशल मीडिया पर जोश और जज्बे के साथ मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। इस पर सांसद ने उनसे मिलकर कहा कि निश्चित रूप से इनके जज्बे को सलाम है।

https://rajasthandeep.com/?p=3953m … हाईवे पर आधी रात तक बिक रही शराब- आबकारी अधिकारियों की शह कहे या नजरंदाजी, लेकिन स्थिति जो है वह आपके सामने है। क्योंकि तस्वीर कभी झूठ नहीं बोलती… जानिए विस्तृत समाचार…

निरंतर अपडेट रहते हैं दिव्यांग संजय
राष्ट्र भावना से ओतप्रोत दिव्यांग संजयसिंह देवड़ा मोबाइल के माध्यम से सोशल मीडिया पर प्रतिदिन लोगों से जुड़े रहते हैं। उनकी कोरोना में मास्क लगाने की अपील एवं हर घर तिरंगा अभियान की प्रेरक तस्वीरों को लोगों ने सराहा है। उनकी माता कैलाशकंवर बताती है कि संजय दिनभर मोबाइल पर समय बिताते हैं और संदेश भेजने के साथ ही प्रत्येक घटनाक्रम व कार्यों से निरंतर अपडेट रहते हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=3945 जोखिम भरी डगर, अशांत हो गया शांतिनगर- रूट डाइवर्जन की अधूरी तैयारियों से बढ़ा जान-माल का खतरा,  आबादी को हो सकता है भारी नुकसान… जानिए विस्तृत समाचार… 

दिनचर्या में शुमार है योजनाओं का प्रचार
उनके परिजनों ने बताया कि संजयसिंह में समझ, जागरूकता व हुनर ऐसा है कि प्रतिदिन सोशल मीडिया पर राष्ट्र भक्ति की भावना से प्रेरित कहानियां और सरकार की जनहित की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए लोगों को पोस्ट करते हैं, ताकि योजनाओं का फायदा आमजन तक पहुंचे। योजनाओं का प्रचार-प्रसार उनकी दिनचर्या में शुमार है। वे मोदी सरकार की योजनाओं और उनकी उपलब्धियों से काफी प्रभावित है। सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थिति के कारण बड़ी संख्या में उनको लोग जानने लगे हैं। यही नहीं वे इसकी बदौलत देश के विभिन्न प्रांतों के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button