सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

आबकारी मूकदर्शक: ट्रकों में गुजरात पहुंच रही ठेकों की शराब

  • आबूरोड व सिरोही में पुलिस कार्रवाई में जब्त की बड़ी खेप
  • अलग-अलग हुई दोनों कार्रवाई में कुल चार जने गिरफ्तार

सिरोही. सरकारी ठेकों में बिकने के लिए निर्मित शराब अवैध रूप से गुजरात भेजी जा रही है। लेकिन, आबकारी महकमा मूकदर्शक बना हुआ है। इन दो दिनों में ही इस तरह के दो मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें तस्करी हो रही सरकारी ठेकों की शराब पुलिस के हाथ लगी है। आबूरोड में गुजरात बॉर्डर के समीप पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रोलर धर लिया। इसमें 180 कर्टन शराब भरी मिली। वहीं, सिरोही के समीप डोडुआ में पुलिस ने एक कार जब्त की है, जिसमें भरी शराब अवैध रूप से कहीं ले जा रहे थे। पुलिस ने इन दोनों ही मामलों में कुल चार जनों को गिरफ्तार किया है।

चूने के कट्टों की आड़ में तस्करी
आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि मावल के समीप नाकाबंदी के दौरान ट्रोलर में चूने के कट्टों की आड़ में तस्करी की जा रही 180 कर्टन शराब बरामद की गई। ट्रोलर चालक ब्यावर जिले में सेंदड़ा थाना क्षेत्र के काणेचा उदावतन निवासी गोविंदसिंह पुत्र पूरणसिंह रावत व खलासी छोगी टोला निवासी मांगूसिंह पुत्र मूलसिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया।

कार में तस्करी कर रहे थे शराब
इसी तरह सिरोही सदर थाना क्षेत्र में डोडुआ के समीप पुलिस नाकाबंदी चल रही थी। इस दौरान डोडुआ की ओर से आ रही कार आरजे 24 सीए 6549 को रूकवाया तथा जांच करने पर इसमें शराब भरी मिली। पुलिस ने कार व उसमें रखी शराब जब्त कर लिए। मामले में कालन्द्री थाना क्षेत्र के वराल निवासी दशरथसिंह पुत्र शंकरदान चारण व कालन्द्री निवासी सुरेशकुमार पुत्र कानाराम हीरागर को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button