सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

आबूरोड में गुजराती सेलिब्रिटी से बलात्कार का आरोप

  • ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े युवक पर पुलिस में मामला दर्ज
  • कुछ दिनों के अंतराल में ही इस तरह का यह दूसरा मामला

सिरोही. ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़े युवक पर गुजराती सेलिब्रिटी ने बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता गुजरात की है तथा संस्थान में उसका पहले से ही आना-जाना बताया जा रहा है। आरोप है कि संस्थान से जुड़े युवक ने उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। सेलिब्रिटी ने इस सम्बंध में संस्थान से जुड़े कुछ अन्य लोगों पर धमकाने के भी आरोप लगाए है। आबूरोड थाना पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। उधर, कुछ ही दिनों के अंतराल में संस्थान में आने वाली युवती के साथ संस्थान से जुड़े युवकों पर शोषण का यह दूसरा मामला सामने आया है। हाल ही में जयपुर निवासी एक अन्य युवती भी इस तरह का मामला दर्ज करवा चुकी है।

अध्यात्म के लिए वह आती रहती हैं
पीडि़ता ने रिपोर्ट देकर बताया कि अध्यात्म के लिए वह अक्सर आबूरोड आती रही हैं। इस दौरान यहां सेवारत युवक ने उससे नजदीकियां बढ़ाई तथा प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर शोषण किया। आरोप है कि इस सम्बंध में संस्थान पदाधिकारियों को जानकारी दी गई तो उसे धमकाया गया। उस समय पुलिस ने भी उसका मामला दर्ज नहीं किया। उधर, संस्थान में आवाजाही करने वाली युवतियों से बलात्कार का हाल ही में यह दूसरा मामला सामने आया है।

प्रसाद में खिलाया नशीला पदार्थ
गुजराती सेलिब्रिटी ने बताया कि वह यहां ब्रह्माकुमारी संस्थान में ठहरी हुई थीं इस दौरान संस्थान के किचन में सेवा देने वाला अमित नामक युवक आया तथा उसे प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोशी की हालत में उसका शोषण किया। बाद में उसे धमकाया कि उसकी बातें नहीं मानी तो वह उसे बदनाम कर देगा।

जान से मारने की दी धमकियां
उधर, सेलिब्रिटी ने इस मामले की जानकारी जब संस्थान के बड़े पदाधिकारियों को दी तो उसे ही धमकियां मिलने लगी। उसे इस मामले में चुप रहने की हिदायत दी गई। संस्थान से जुड़े आरोपी पर कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे चुप नहीं रहने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी।

जयपुर की युवती भी दर्ज करा चुकी है मामला
ज्ञातव्य है कि कुछ ही दिनों के अंतराल में इस तरह का यह दूसरा मामला संस्थान से जुड़ी हाल ही में जयपुर निवासी युवती भी ऐसा ही एक मामला पुलिस में दर्ज करवा चुकी है। जयपुर निवासी युवती ने भी संस्थान परिसर की बिल्डिंग में संस्थान से जुड़े लोगों पर लज्जा भंग व छेडख़ानी का पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि गत अक्टूबर माह में संस्थान की बिल्डिंग में वह ठहरी हुई थीं तब संस्थान से जुड़े दो युवक नशे की हालत में उसके कमरे में आए तथा उसकी लज्जा भंग की। दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में भी युवती के आबूरोड आने पर आरोपियों की ओर से बार-बार मिलने का दबाव बनाया गया। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत पेश की। पुलिस ने पांच जनों पर मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button