सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

एक दिन में डेढ़ हजार इंजेक्शन लगा प्रदेश में प्रथम रहा सिरोही

  • पांच जिलों के लिए मास ड्राइव, सिरोही ने कायम की मिसाल

सिरोही. गर्भावस्था में एनीमिया मुक्ति के लिए आयोजित मास ड्राइव में सिरोही जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। इसके तहत पांच जिलों का चयन किया गया था, जिसमें गर्भवती को एफसीएम इंजेक्शन लगाने थे, ताकि एनीमिया की समस्या से जूझ रही महिलाओं को लाभ मिल सके। कार्यक्रम के तहत सिरोही जिले ने एक ही दिन में लगभग डेढ़ हजार इंजेक्शन लगाकर मिसाल कायम की। अधिकारी बताते हैं कि यह राज्य में एनीमिया मुक्त गर्भावस्था की दिशा में मजबूत कदम है।

करौली दो सौ तक भी नहीं पहुंचा
सीएमएचओ डॉ.दिनेश खराड़ी ने बताया कि आरसीएचओ डॉ.रितेश सांखला व उनकी टीम ने एक ही दिन में 1466 गर्भवती को एफसीएम इंजेक्शन लगाकर राज्य में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, अजमेर जिले में 664, झालावाड़ में 453, जालोर में 299 व करौली जिले में महज 194 गर्भवती को ही एफसीएम इंजेक्शन लग पाए।

रक्त की कमी में सुधार मिलता है
अधिकारी बताते हैं कि रक्त की कमी से पीडि़त गर्भवती जिनका हीमोग्लोबिन 5.6 से 9.9 ग्राम के बीच में है उनको लगाया जाता है। एफसीएम का एक इंजेक्शन लगने के बाद लगभग एक महीने में महिला के शरीर में खून की मात्रा 2 से 3 ग्राम तक बढ़ जाती है, जिससे गर्भवती की कमजोरी, चक्कर आना व थकान जैसी समस्याओं में स्पष्ट सुधार मिलता है।

कुल चार लाख महिलाओं का लक्ष्य
प्रदेश में चार लाख गर्भवती तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, अभी तक एक लाख 28,865 एफसीएम इंजेक्शन लगाए जा चुके हैं। सिरोही जिले में कुल 9890 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन लगाया जाना है, जिसमें से 6082 महिलाओं को यह लगाया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button