सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

कायदों से बेखबर: बिना नम्बरी वाहन पर स्टीकर लगा रही पुलिस

  • प्रचार की आपाधापी में नियम तोडऩे वाले नजरंदाज
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा फोटो

सिरोही. पुलिस तक लोगों की सीधी पहुंच बनाने के लिए इन दिनों राजकॉप एप का प्रचार किया जा रहा है। पुलिस पम्फलेट्स व स्टीकर से लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन, इस आपाधापी में कायदों की अवहेलना कर रहे लोगों को भी नजरंदाज किया जा रहा है। मंडार में ऐसा ही वाक्या सामने आया है। यहां राजकॉप के प्रचार के दौरान पुलिसकर्मी एक वाहन पर स्टीकर चस्पा कर रहे हैं। इस वाहन के फ्रंट पर रजिस्ट्रेशन नम्बर तक नहीं है। नियमों के तहत वाहन के आगे-पीछे नम्बर लिखे होने चाहिए, लेकिन कायदों की अवहेलना के बावजूद पुलिस ने मूकदर्शक ही बनी रही। इस वाहन पर स्टीकर चस्पा करने का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह है राजकॉप
राजकॉप एप को लेकर पुलिस इन दिनों प्रचार कर रही है। यह राजस्थान पुलिस की ओर से विकसित आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन (राजकॉप) है। इसके जरिए लोग पुलिस तक आसान पहुंच बना सकते हैं। इसे मोबाइल में डाउनलोड किया जा सकता है।

कार्रवाई किए बगैर छोड़ा वाहन
नियमों के तहत वाहनों पर आगे-पीछे रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखे जाने आवश्यक है। लेकिन, वायरल हो रहे फोटो में पुलिसकर्मी जिस वाहन पर स्टीकर चस्पा कर रहे हैं उस पर नम्बर लिखे हुए नहीं है। लिहाजा पुलिस को इस तरह के वाहन पर कार्रवाई करनी चाहिए थी पर स्टीकर चस्पा कर छोड़ दिया गया।

जानकारी में नहीं है…
राजकॉप को लेकर प्रचार किया जा रहा है। वाहनों पर स्टीकर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह के किसी वाहन की जानकारी नहीं है पता करवाता हूं।

  • प्रवीणकुमार, थानाधिकारी, मंडार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button