
- पोस्टमार्टम के लिए करना पड़ा पांच घंटों का इंतजार
सिरोही. रेवदर क्षेत्र में अनादरा के समीप असावा स्थित एक कृषि कुएं पर जंगली जानवर के हमले में किसान की मौत हो गई। किसान रात को सिंचाई कर रहा था। इस दौरान जानवर ने हमला कर दिया। सुबह घरनहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, जिस पर फसल के बीच शव मिला। बाद में शव को अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पोस्टमार्टम के लिए भी पांच घंटे इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार सिरोड़ी निवासी किसान कालूराम पुत्र मोनाराम मेघवाल असावा के कृषि कुएं पर काम करता था। शुक्रवार रात को वह खेत में सिंचाई के लिए गया था। इस दौरान जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीण बताते हैं कि जंगली सूअर ने हमला किया था एवं हमले में किसान के हाथ-पैर भी नोंच लिए।#sirohi/reodar-Farmer killed in wild animal attack on agriculture field
फसल के बीच पड़ा मिला शव
रात की सिंचाई के बाद किसान हमेशा की तरह खेत में बने घर आता था, लेकिन शनिवार अलसुबह नहीं आने पर परिजनों ने तलाश किया। इस पर उसका शव फसल के बीच पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दे रात करीब दो बजे बिजली आने पर किसान सिंचाई के लिए गया था। दो-तीन घंटे बाद वापस आ जाता था।
पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
सूचना मिलने पर अनादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पोस्टमार्टम के लिए इंतजार
उधर, अनादरा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक अवकाश पर होने से दोपहर 12 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। करीब पांच घंटे तक परिजनों को इंतजार करना पड़ा। इसके बाद सिरोडी से आए चिकित्सक ने दोपहर एक बजे पोस्टमार्टम किया।
https://rajasthandeep.com/?p=4298 … रात को बनाई सड़क, सुबह संतरे के छिलके की तरह उखड़ी- निरीक्षण के दौरान खुली सार्वजनिक निर्माण विभाग की पोल … VIDEOजानिए विस्तृत समाचार…