
- कृषि मंत्री व कृषि राज्यमंत्री का गर्मजोशी से किया स्वागत
सिरोही. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर व कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनूठे ढंग से स्वागत किया। मंत्रियों के स्वागत में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। साथ ही माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे भारत सरकार के आकांशी जिलों में केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिरोही आए हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कार्यक्रम को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। सिरोही पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा सिरोही नगर मंडल की ओर से स्वागत किया गया। ट्रैक्टर रैली की अगुवाई में शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्री तक पहुंचे।

इस तरह रहेगा कार्यक्रम
मंत्री उदयपुर से सड़क मार्ग से सिरोही पहुंचे। वे दो दिवसीय प्रवास पर सिरोही रहेंगे। यहां जिला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। वहीं, बुधवार को कार्यकर्ताओं से बातचीत का कार्यक्रम है। इसके बाद वे उदयपुर होते हुए प्रस्थान करेंगे।
इस तरह शहर में घूमी रैली
सिरोही में मंगलवार को बाहरीघाटा सर्किल पर भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल व किसान मोर्चा अध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद ट्रैक्टर रैली व काफिला पुराना बस स्टैंड, राजमाता धर्मशाला रोड, सरजावाव दरवाजा, नया बस स्टैंड, भाटकड़ा सर्किल होते हुए कलक्ट्री पहुंचा।
इनकी रही उपस्थिति
काफिले में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम कोली, पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला प्रभारी मदन राठौड़, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी आदि साथ रहे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, किसान मोर्चा के ललित प्रजापत, नगर महामंत्री वीरेंद्र एम चौहान, जावाल मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, अजीतसिंह, शांतिलाल रावल, बाबूसिंह, महिपालसिंह, सुरेश सगरवंशी, अशोक पुरोहित, अरुण ओझा, प्रवीण राठौड़, अजय भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।#Sirohi. welcomed Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar and Minister of State for Agriculture Kailash Choudhary