राजस्थानrajasthansirohiसिरोही

कैटल शेड के लिए 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  • दस कैटल शेड पास करने की एवज में जेटीए ने ली रिश्वत
  • रेवदर पंचायत समिति की उड़वारिया पंचायत का मामला

सिरोही. रेवदर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उड़वारिया में कैटल शेड बनाने की एवज में 80 हजार रुपए रिश्वत ले रहे जेटीए को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसने दस शेड पास करने की एवज में यह रिश्वत मांगी थी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जयपुर से आई विशेष टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार रेवदर में कार्यरत जूनियर टेक्निकल एसिस्टेंट (JTA) दिनेश वैष्णव को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। उसने ग्राम पंचायत उड़वारिया में दस कैटल शेड बनाने की एवज में प्रति शेड दस-दस हजार रुपए की रिश्वत मांगी। राशि ज्यादा होने से मामला बातचीत से तय किया गया। इसके बाद जेटीए ने प्रति कैटल शेड आठ-आठ हजार रुपए मांगे। दस कैटल शेड पास करने की एवज में 80 हजार रुपए में मामला तय किया गया। परिवादी ने जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को इसकी शिकायत प्रस्तुत की। सत्यापन के बाद विशेष टीम ने ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी टीम ने रेवदर में पंचायत समिति के बाहर जेटीए को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button