politicsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

गांवों की परिक्रमा कर किसानों को बनाएंगे समृद्ध

  • भाजपा कार्यकर्ता गांवों में करेंगे प्रवास, किसानों से होंगे रूबरू
  • केंद्र की किसान कल्याण योजनाओं का करेंगे प्रचार

सिरोही. भाजपा कार्यकर्ता अब गांवों की परिक्रमा करेंगे। इसके तहत कार्यकर्ता हर गांव में सम्पर्क करेंगे तथा किसानों से रूबरू होंगे। इस दौरान केंद्र की किसान कल्याण योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। वहीं, किसान व मजदूरों से संकल्प पत्र भरवा कर सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ सभी जिलों में इसका आगाज किया गया है। सिरोही जिलास्तरीय कार्यक्रम सरूपगंज में आयोजित किया गया।#Sirohi. BJP Kisan Morcha workers now parikrama the villages

https://rajasthandeep.com/?p=5747 … इस दिशा में फिजिबिलिटी तो सिरोही-जालोर का हो कायाकल्प – भरपूर पानी के बावजूद सिरोही आखिर प्यासा क्यों रहे, मुख्यमंत्री से मिले भाजपा नेता ने बताई प्लानिंग… जानिए विस्तृत समाचार…

आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है सरकार
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत एक माह में जिले के प्रत्येक गांव को सम्पर्क किए जाने का लक्ष्य है। उन्होंने जनता को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में जुटे रहने का आह्वान किया।

https://rajasthandeep.com/?p=5744 … गैंगरेप मामले में सभापति बोले: छवि धूमिल करने की साजिश- भूमि खरीद-फरोख्त मामलों से जुड़े लोगों ने रचा षड्यंत्र – नगर परिषद सभापति व पूर्व आयुक्त के खिलाफ बीस से ज्यादा महिलाओं ने दर्ज करवाया है गैंगरेप व ब्लैकमेल का मामला… जानिए विस्तृत समाचार… 

इस तरह रहेगा परिक्रमा कार्यक्रम
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड़ ने बताया की यह यात्रा एक महीने तक जिले में भ्रमण करेगी। प्रतिदिन पांच गांव के किसानों व ग्रामीणों से रूबरू होंगे। यात्रा के तहत कार्यकर्ता हर मंडल में किसी एक गांव में देवदर्शन कर श्रमदान करेंगे। किसान चौपाल, संकल्प पत्र वितरण, सुझाव संकलन आदि पर कार्य किए जाएंगे।

https://rajasthandeep.com/?p=5318  …  राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृहक्षेत्र में आए ओटाराम देवासी-सारणेश्वर महादेव के दरबार में धोक लगाई, कहा देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से हुआ संभव … जानिए विस्तृत समाचार… 

किसान-मजदूर को समृद्ध बनाने का काम करेंगे
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि परिक्रमा यात्रा के तहत गांवों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। किसानों को समृद्ध बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजनाएं, किसानों को समृद्ध बनाने की योजनाओं आदि पर जानकारी दी जाएगी। यह यात्रा किसानों के लिए वरदान साबित होगी। किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा। किसान-मजदूर को समृद्ध बनाने के लिए कार्यकर्ता गांव में जाएंगे। सरकारी की योजनाओ का लाभ कैसे मिले इस पर टीम बनाकर यात्रा से सभी को जोडऩे का लक्ष्य है।

https://rajasthandeep.com/?p=5741 … राजनीति में भूचाल: नौकरी के बहाने बुलाकर गैंगरेप का मामला, नगर परिषद सभापति व आयुक्त समेत साथियों पर आरोप, बीस से ज्यादा बताई जा रही पीडि़त महिलाएं … जानिए विस्तृत समाचार… 

इनकी रही मौजूदगी
स्वरूपगंज में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी, सुरेश कोठारी, बाबूभाई पटेल, मांगूसिंह देवड़ा, हेमेंद्रसिंह देवड़ा, नरपतसिंह राणावत, रूपाराम देवासी, दीपेंद्रसिंह, जयदीपसिंह, अमराराम प्रजापत समेत कई लोग मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=5729  …  प्रदेश में अवैध रूप से बिक रही पंजाबी शराब!- आबूरोड में तस्करी वाहन में मिली पंजाबी व राजस्थान निर्मित शराब की मिली-जुली खेप- आबकारी की मॉनिटरिंग पर सवाल… जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5387 … ये लोकसभा चुनाव तय करेंगे भारत का भविष्य- लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, आखिर कार्यकर्ता  क्यों करेंगे गांवों में प्रवास … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5347 … नंदनवन के संत पर नंदगांव तीर्थ से जेवरात व नकदी चुराने का आरोप- न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो संत, ट्रस्टी व अन्य के खिलाफ दर्ज किया परिवाद… जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button