sirohifestivalrajasthanधर्म-अध्यात्मराजस्थानसिरोही

गुजरात नी संस्कृति सू सराबोर दिखेला मारवाड़ रा मिनख

  • नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को दिया अंतिम रूप
  • कार्यक्रमों में झलकेगा गुजराती-मारवाड़ी मिक्सअप

सिरोही. नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नौ दिन तक चलने वाले महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वहीं, मारवाड़ की धरा पर लोग गुजराती संस्कृति से रूबरू होंगे। घटस्थापना के साथ ही महोत्सव का आगाज होगा, जो नौ दिन तक चलेगा। पांडालों में देर रात तक डांडिया रास व गरबा नृत्य की धमचक मची रहेगी।#NAVRATRA_2022

https://rajasthandeep.com/?p=3863 … बलात्कार के आरोपी से रिश्वत ले रहा थानेदार गिरफ्तार- एक अधिवक्ता समेत दो दलाल भी दबोचे गए-थानेदार का एक दिन पहले ही सिरोही तबादला किया था… जानिए विस्तृत समाचार… 

रामझरोखा मैदान में सज रहा मां का दरबार
शहर के रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल की ओर से महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह मंडल का स्वर्ण जयंती वर्ष होने से कार्यक्रम को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। यहां मां का दरबार सजेगा। बंगाल के कलाकार शंकरभाई और उनकी टीम प्रतिमाएं सजाने में जुटे हुए हैं। SIROHI_NAVRATRI2022

https://rajasthandeep.com/?p=3849 … खरी-खरी: दो माह से चीत्कार कर रहा गोवंश और इनकी नींद अब टूटी-प्रदेश के पहले गोपालन राज्यमंत्री और लम्पी में भी फील्ड में इतनी कम सक्रियता, औपचारिकता इतनी कि गोशाला देखी, ज्ञापन दिया और लौट गए … जानिए विस्तृत समाचार…

पांडाल में सजेगी पावागढ़ की झांकी
आयोजन के सह संयोजक लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि पांडाल में मां जगदम्बा समेत विभिन्न देवी-देवताओं को विराजमान किया जाएगा। पावागढ़ झांकी दर्शन के लिए भूतल से चालीस फीट शिखर तक पर्वत का निर्माण किया जा रहा है। इसके शिखर मंदिर में महाकाली अपने अलौकिक रूप में नजर आएंगी।

https://rajasthandeep.com/?p=3771 … गरबा की गोल्डन जुबली: बंगाल सजाएगा गुजरात की झांकी- नौ कुंडीय शतचंडी महायज्ञ के साथ होगी शक्ति की आराधना, पर्वत पर सजेगा मातारानी का दरबार… जानिए विस्तृत समाचार… 

तैयार हो चुकी है यज्ञशाला
मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने बताया कि नवकुंडीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यज्ञ में भाग लेने के लिए यजमान प्रतिदिन जुड़ रहे हैं। संपूर्ण यज्ञशाला तैयार हो चुकी है। आयोजन में संतों का सान्निध्य रहेगा। संयोजक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष विजय पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।#SIROHI.Finalized preparations for Navratri Festival 2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button