
- जालोर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत
- देवालयों में लगाई धोक और साधु-संतों से लिया आशीर्वाद
सिरोही/जालोर. लोकसभा चुनाव को लेकर जालोर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने देवालयों में धोक लगाई तथा ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान साधु-संतों से आशीर्वाद लिया। लोकसभा क्षेत्र के लिए इस बार सिरोही जिले से प्रत्याशी घोषित किया गया है, जिससे जिले के लोगों में भी अपार उल्लास नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा कहा कि लुम्बाराम चौधरी सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।#Warm welcome to BJP candidate Lumbaram Chaudhary from Jalore parliamentary constituency
शिवालयों में किया दर्शन-वंदन
भाजपा प्रत्याशी ने बरलूट मंडल के मंडवारिया गांव स्थित मल्लेश्वर महादेव, वराडा हनुमान मंदिर, सोमनाथ महादेव, मनोरा के मनकेश्वर महादेव, सतापुरा महादेव मंदिर, भूतगांव में भूतेश्वर महादेव, जामोतरा में आशापुरा माता, बरलूट में सारणेश्वर महादेव, ऊड़ में नीलकंठ महादेव, पाड़ीव में सांवलाजी, गोयली में खेतलाजी मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर व मठों में बिराजित साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।
मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान
गांवों में भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की। कहा कि जिले में पानी लाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि पूरे क्षेत्र में 24 घंटे पानी की सुविधा उपलब्ध हो सके। कार्यकर्ताओं को एकजुट रहते हुए कार्य करने एवं चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। महिलाओं से भी बातचीत की तथा उनकी समस्याओं के निस्तारण को लेकर भरोसा दिलाया।#Villagers said that Lumbaram Chaudhary has a simple and friendly personality.
पदाधिकारियों का माल्यार्पण से स्वागत किया
इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-ढमाकों के बीच माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष छगन घांची, मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला मंत्री परमवीरसिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अमराराम प्रजापत, नारायणसिंह देलदर, तुलसीराम पुरोहित, गोविंद पुरोहित, निंबाराम देवासी, अर्जुन पुरोहित, जबरसिंह, मोहन सुआरा, भीमाराम चौधरी, श्रवण राजपुरोहित, चिराग रावल समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://rajasthandeep.com/?p=5825 … दांतों का इलाज कराने गई महिला से इंजेक्शन लगाकर की अश्लील हरकतें, सालभर से बलात्कार एवं शोषण करता रहा डॉक्टर … जानिए विस्तृत समाचार...
https://rajasthandeep.com/?p=5806 … ग्राम विकास अधिकारी तबादला सूची में गड़बड़ी का अंदेशा- आखिर क्या इमरजेंसी रही कि अवकाश के दिन बनी सूची और पांच दिन तक गोपनीय रखा … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5800 … यह कैसा प्रबंधन: इलाज में देरी से मरीज ने जान गंवाई, फिर भी लेट लतीफी- महज एक दिन पहले हुई घटना के बाद भी नहीं ले रहे सबक … जानिए विस्तृत समाचार…