सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

घर में प्लास्टर करने आया था, जानलेवा हमला कर वृद्धा को लूटा

  • काना कोलर में वृद्धा से मारपीट व जेवरात लूट का खुलासा
  • लूट की साजिश रची तथा वारदात से पहले की घर की रैकी

सिरोही. शिवगंज थाना क्षेत्र के काना कोलर में सप्ताहभर पहले वृद्धा पर जानलेवा हमला कर जेवरात लूट ले गए आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। वारदात का मुख्य आरोपी वृद्धा के घर में पहले प्लास्टर का काम कर चुका है। वारदात से पहले उसने रैकी भी की तथा घर में वृद्धा अकेली होने पर अंदर घुस गया। आरोपी ने वृद्धा से मारपीट की तथा हाथ की अंगुली तक काट दी। इसके बाद उसे बाथरूम में बंद कर जेवरात लूट ले गया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए सुमेरपुर (पाली) में कालका मंदिर के पास निवासी अजितकुमार पुत्र ओटाराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया। यह युवक वृद्धा के घर पहले प्लास्टर का कार्य कर चुका है।

मारपीट कर बाथरूम में बंद कर दिया
पुलिस के अनुसार कानाकोलर निवासी पीडि़ता वृद्धा लक्ष्मीबाई पत्नी मानाराम देवासी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दी रिपोर्ट में बताया कि रात को एक युवक उसके घर में घुसा तथा मारपीट कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। मकान के अंदर बॉक्स में पड़े जेवरात लूट ले गया। उसने धमकी दी थी कि और भी लोग उसके साथ है। सुबह वह किसी तरह बाथरूम से बाहर आई तथा अपने पुत्रों को बुलाया।

बच्चों के साथ बहू पीहर गई तब मौका ताड़ा
वृद्धा ने बताया कि उसका बड़ा पुत्र सवाराम सुमेरपुर रहता है। वहीं, छोटो पुत्र कानाराम अहमदाबाद में धंधा करता है। उसकी पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं। कुछ दिन पहले उसकी बहू बच्चों के साथ अपने पीहर सुमेरपुर गई थी एवं वृद्धा घर में अकेली थी। ऐसे में 25 मार्च की रात करीब एक बजे आरोपी ने उस पर हमला किया।

वृद्धा को घसीटते हुए बाथरूम में ले गया
बताया जा रहा है कि वृद्धा बरामदे में सो रही थी। इस दौरान आरोपी घर में घुसा तथा मारपीट की। घर की चाबियां लेने के बाद उसने वृद्धा पर सरिए से सिर व हाथों पर वार किए। इससे हाथ की अंगुली भी कट कर गिर गई। इसके बाद वह उसे हाथों से पकड़ घसीटते हुए बाथरूम में ले गया तथा बाहर से दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button