सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

चुनावी फायदे के लिए भाजपा ने फूंका जीत का मंत्र

  • कार्यकर्ताओं को समझाई बूथ से चुनाव जीतने की रणनीति
  • अधिकाधिक नव मतदाता भाजपा से जोडऩे का आह्वान
    सिरोही. नव मतदाताओं को भाजपा से जोडऩे के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ से चुनाव जीतने का मंत्र दिया गया। साथ ही चुनाव जीतने की रणनीति समझाई गई। भाजपा नव मतदाता अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला डोडुआ के भुवनेश्वर महादेव मंदिर में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही अधिकाधिक संख्या में नव मतदाताओं को भाजपा से जोडऩे का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नव मतदाताओं को भाजपा की विचारधारा से जोडऩे के लिए कार्यकर्ता तत्पर रहें, ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा को फायदा मिल सके।#sirohi-Call to connect more and more new voters with BJP

https://rajasthandeep.com/?p=4440 … जब सरकार की कमियां दिख रही है तो चेहरा वो ही क्यों चाहिए- निर्दलीय विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप  … जानिए विस्तृत समाचार…

हमारी राजनीतिक व सामाजिक जिम्मेदारी
कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल (RANIWARA_MLA) ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र का केंद्र बिंदु है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक परिष्कृत मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। प्रतिवर्ष करीब दस लाख नव मतदाता सूची में जुड़कर लोकतंत्र में भागीदारी निभाते हैं। इन नव मतदाताओं को राष्ट्रहित में जागरूक करना हमारी राजनीतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है।

https://rajasthandeep.com/?p=4437 … एसओजी की एएसपी ने दलाल के जरिए रिश्वत में मांगे दो करोड़- ट्रेप फेल होने के बाद एसीबी ने एएसपी को किया गिरफ्तार … जानिए विस्तृत समाचार…

चुनाव में भाजपा को मिलेगा फायदा
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान में युवा मोर्चा को अग्रिम भूमिका निभानी होगी। साथ ही सभी मोर्चे अपने-अपने क्षेत्र में इसे विशेष अभियान के रूप में लें तथा नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितने अधिक से अधिक नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़ेंगे उतना ही अधिक फायदा आने वाले चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

https://rajasthandeep.com/?p=4430 … निजी स्कूल की मान्यता पर लटकी तलवार, नोटिस जारी कर जवाब मांगा- जिला शिक्षा अधिकारी ने पक्ष रखने के लिए दिया 15 दिन का समय… जानिए विस्तृत समाचार… 

महीनेभर तक चलेगा अभियान
कार्यशाला में नव मतदाता अभियान के जिला संयोजक कांतिलाल पुरोहित ने बताया कि अभियान को तीन चरण में चलाया जाएगा। अभियान 20 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। नवमतदाता अभियान सभी मंडल स्तर पर भी होंगे। प्रथम चरण में सार्वजनिक स्थानों पर, द्वितीय चरण में शिक्षण स्थानों पर व तीसरे चरण में बूथ स्तर पर किया जाएगा, जिस की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
मंच संचालन हार्दिक देवासी ने किया।

https://rajasthandeep.com/?p=4358 … शर्मनाक है कि सीएम समस्या का सामना नहीं बल्कि लाचारी प्रकट करते हैं- जनता के कार्यों में बेरूखी का आरोप… जानिए विस्तृत समाचार… 

इन वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए
इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर सौ नव मतदाता जोडऩे का आग्रह किया। इनके नाम पार्टी के डेटाबेस में संकलित कर राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी बात कही। जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, कमलेश दवे ने भी विचार व्यक्त किए।

https://rajasthandeep.com/?p=4168 … खरी-खरी- नेताजी धरातल पर नहीं कागजी कार्यों में डटे हैं- बस आए और बंद कमरे में बैठ प्रतिक्रिया देकर लौट गए… जानिए विस्तृत समाचार… 

कार्यशाला में इनकी रही मौजूदगी
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष गंगासिंह राठौड़, नारायण देवासी, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, दिलीप दवे, कूपाराम देवासी, रोहित रावल, नरपतसिंह, तुलसीराम पुरोहित, रूपाराम देवासी, रमेश चौधरी, नारायणसिंह देलदर, अंशु वशिष्ठ, अमराराम प्रजापत, गोपाल माली, जसवंत कुंवर, मगन कोली, जीतू गर्ग, परमवीरसिंह चारण, अजय वाला, अनिल प्रजापत, मांगूसिंह बावली, रतन गरासिया, शैतानसिंह सोनगरा, बाबूसिंह माकरोड़ा, कपूर पटेल, अरविंदसिंह चारण, रिक्षितसिंह, नरेश छिपा, माधुराम हीरागर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
https://rajasthandeep.com/?p=4344 … आबकारी में आंकड़ों का खेल: बगल में बस्ता और हाथ में डंडा, वाहवाही के लिए मटकी फोडऩे का फोटो खिंचते अधिकारी… जिस जिले से होकर आए दिन भारी मात्रा में शराब तस्करी होती हो वहां भी केवल ऐसी कार्रवाई, सोचनीय कार्यशैली… जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button