crime newspoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा की महिला विंग हमलावर

  • मासूम से दुष्कर्म जैसे गंभीर मुद्दे पर घेराव में नहीं एकजुटता

सिरोही. राजस्थान में पिछले पांच वर्षों में महिला अपराध तेजी से बढऩे के मुद्दे पर विपक्ष अक्सर हमलावर होता रहा है। चुनावी सरगर्मी के बीच दौसा में सामने आए इसी तरह के एक मामले को लेकर भाजपा की महिला विंग पूरी तरह आक्रामक हो रही है। मामला एक मासूम के साथ दुष्कर्म का है, जिसमें पुलिस अधिकारी ही आरोपी है। वहीं, कुछ पुलिसकर्मियों पर सबूत मिटाने के आरोप हैं। सिरोही में महिला मोर्चा की ओर से इस मुद्दे पर सरकार का घेराव किया गया। इस दौरान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष व भाजपा महामंत्री आदि मौजूद रहे।#Rajasthan Rape Case dausa

https://rajasthandeep.com/?p=5178  … वहां सत्ता की रणनीति बन रही और यहां पदाधिकारी ही फिसल रहे- बगावत पर उतरे समर्थकों को कड़ा संदेश देने में आखिर इतनी देरी क्यों हुई- भाजपा के बागी और उनके दो समर्थक छह साल के लिए निष्कासित … जानिए विस्तृत समाचार… 

संवेदनशील मुद्दों पर भी नहीं कर पा रहे घेराव
इस तरह के गंभीर मुद्दे पर भाजपा को कांग्रेस का घेराव करना चाहिए, लेकिन जिलाध्यक्ष इन मुद्दों पर न तो बोल पा रहे हैं और आवाज उठा रहे हैं। लिहाजा विपक्ष की ओर से संवेदनशील मुद्दों पर जिस तरह से सरकार का घेराव होना चाहिए उस तरह से कार्य नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि पे्रस वार्ता में जिलाध्यक्ष भी आने वाले थे, लेकिन बाद में नहीं आए।

https://rajasthandeep.com/?p=5172 … भाजपा प्रत्याशी  ओटाराम देवासी ने क्यों कहा, सनातन के विरोधियों को मिलेगा करारा जवाब- गुड़ से तोला, चुनाव प्रचार का आगाज … जानिए विस्तृत समाचार… 

रक्षक ही भक्षक बन गए हैं
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने शनिवार को सिरोही में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि यह कुशासन एवं महिला अपराधों से भरी सरकार है। पूरा प्रशासन निष्क्रीय होकर काम कर रहा है। यह घटना बताती है कि प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। राजस्थान की महिला शक्ति की न्यायपालिका से मांग है कि दुष्कर्म के दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलें।

https://rajasthandeep.com/?p=5169 … मैं स्वयं जीतने आया हूं, कांग्रेस-भाजपा की ‘ढोकळी’ घाल दूंगा- भाजपा से बगावत कर नामांकन दर्ज करने वाले प्रत्याशी ने छेड़ा स्थानीय का मुद्दा, बाकी राधे-राधे… जानिए विस्तृत समाचार… 

प्रदेशाध्यक्ष थीं पर जिलाध्यक्ष नहीं आए
वैसे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष भी सिरोही से ही हैं। ऐसे में दौसा जिले की इस घटना को लेकर सिरोही में पत्रकारों से बातचीत की गई। वैसे इस तरह की घटनाओं को लेकर सरकार का घेराव प्रदेश के किसी भी कोने से कर सकते हैं, लेकिन सम्बंधित जिले के अध्यक्ष को इसमें मौजूद रहना चाहिए था। इस तरह के संवेदनशील मुददे पर आयोजित प्रेस वार्ता में वे क्यों नहीं आए यह कहना मुश्किल है। वैसे यह कार्यक्रम भी भाजपा जिला कार्यालय में ही रखा गया था, लेकिन जिलाध्यक्ष नजर नहीं आए।
https://rajasthandeep.com/?p=5156  … भाजपा देख रही सत्ता का ख्वाब और गले की फांस बन रही बगावत- संगठन के मुखिया नहीं संभाल पा रहे अपना कुनबा- बागी बन रहे आरएसएस पृष्ठभूमि के पदाधिकारी … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5147  … कांग्रेस के लिए सिरोही विधानसभा क्षेत्र दूर की कौड़ी: इन दोनों के मुकाबले में कांग्रेस ने हर बार हार का मुंह देखा- इस बार देखते है ऊंट किस करवट बैठता है … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5159  … हर सवाल का जवाब पर सस्पेंस क्रिएट कर गए संयम- जवाबों में बताया ज्योतिषी नहीं हूं, सभा का इंतजार कीजिए और बताइए आपकी कैसी सेवा हुई  … जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button