जम्मू क्राइम ब्रांच उसे दस साल से ढूंढ रही थी वह सिरोही में मिला

- देहरादून का रहने वाला है आरोपी, दवाइयों के कच्चे माल में जालसाजी का आरोप
सिरोही. दवाइयों के कच्चे माल में जालसाजी के आरोपी को सरूपगंज थाना पुलिस ने दस्तियाब कर लिया। आरोपी को जम्मू क्राइम ब्रांच पिछले दस सालों से ढूंढ रही थी। अलग-अलग जगहों पर छिपता घूम रहा आरोपी अब सिरोही जिले के सरूपगंज से हाथ लगा। देहरादून निवासी आरोपी पर दवाइयों के कच्चे माल में हेराफेरी करने का आरोप है। सरूपगंज में वह पिछले डेढ़ साल से किराए के मकान में रह रहा था।#Jammu crime branch was looking for him for ten years he was found in Sirohi
लाखों रुपए की जालसाजी का आरोप
जानकारी के अनुसार सरूपगंज के हनुमान गली में रहने वाले मुकेशकुमार पुत्र छित्तरमल अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुकेश अग्रवाल से पूछताछ में मामलने का खुलासा हुआ। इसके बाद जम्मू क्राइम ब्रांच को इसकी इत्तला दी गई। पता चला कि मुकेश अग्रवाल को जम्मू क्राइम ब्रांच पिछले दस सालों से ढूंढ रही है। आरोपी मुकेशकुमार मूलत: शांति विहार (देहरादून) का रहने वाला है। दवाओं के कच्चे माल की आपूर्ति में इस पर लाखों रुपए की जालसाजी का आरोप है।#Accused of forgery in the raw material of medicines
सरूपगंज में डेढ़ साल से रह रहा था
बताया जा रहा है कि जम्मू पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकशन बदल रहा था। सरूपगंज में ही वह करीब डेढ़ साल से रहना बताया है। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दस्तियाब कर लिया। पूछताछ के बाद जम्मू पुलिस से भी सम्पर्क किया गया। इसके बाद उसे जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बचने के लिए मोबाइल नम्बर बदले
अधिकारी बताते हैं कि जम्मू क्राइम ब्रांच लगातार मुकेश अग्रवाल की लोकेशन को ट्रेस कर रही थी, लेकिन आरोपी बचने के लिए नए तरीके अपना रहा था। उसने मोबाइल नम्बर तक बदल दिए थे। ऐसे में उसे ट्रेस करना मुश्किल हो रहा था। क्लू मिलने के बाद जम्मू पुलिस की सूचना पर सरूपगंज थाना पुलिस ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करना शुरू किया। इसके बाद वह पकड़ में आया गया।
https://rajasthandeep.com/?p=5023 … किसानों से किया कर्ज माफी का वादा और कुर्क कर दी जमीनें – कांग्रेस की नीतियों को अब नहीं सहेगा राजस्थान… जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=4998 … पीडि़ता के आरोप पर महिला आयोग अध्यक्ष द्रवित, अधिकारी को किया जयपुर तलब- सीएमएचओ को भी लगाई लताड़ … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5030 … पेड़ की छंगाई करते गेट के भालेनुमा सरियों पर गिरा विधायक पुत्र- पैरों में आई गंभीर चोटें, अस्पताल में भर्ती… जानिए विस्तृत समाचार…