
- मरीज की हालत बिगडऩे पर डॉक्टर को बुलाया पर नहीं आए
- डॉक्टर पर नशे की हालत में होने का लगाया आरोप, लोगों में रोष
सिरोही. जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को समय पर उपचार नहीं मिलने से मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर नशे की हालत में होने एवं लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में जिला अस्पताल की ओर से सम्बंधित डॉक्टर व नर्सिंगकर्मी की मेडिकल ज्यूरिस्ट से जांच करवाए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि बुलाने के बावजूद डॉक्टर उपचार करने नहीं आए बल्कि अन्य लोगों से गपशप करते रहे। समय पर उपचार शुरू नहीं मिलने से मरीज की मौत हो गई। आरोप लगाया है कि डॉक्टर नशे की हालत में होने से मरीज के उपचार में लापरवाही बरती गई।#Death of patient admitted in sirohi district hospital, doctor accused of negligence
मरीज नहीं देखा, गपशप करते दिखे डॉक्टर
सिरोही में भाटकड़ा निवासी मनीषकुमार ने बताया कि उनके पिता विष्णुकुमार रावल की तबीयत खराब होने से जिला अस्पताल आए थे। बुधवार सुबह लगभग सवा आठ बजे उनको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। इस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। नर्सिंगकर्मी ने अपने हिसाब से प्राथमिक उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य ज्यादा बिगडऩे लगा तो वह डॉक्टर को बुलाने गया। वहां डॉ.नरेन्द्रसिंह सोलंकी मिले, जिनको निवेदन किया पर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। अन्य लोगों से गपशप में व्यस्त रहे। उपचार नहीं मिलने से उनके पिता की मृत्यु हो गई।
डॉक्टर की लापरवाही से मृत्यु का आरोप
परिजनों ने इस सम्बंध में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं पुलिस थानाधिकारी को लिखित में शिकायत पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाते हुए अंदेशा जताया है कि डॉक्टर नरेंद्रसिंह सोलंकी उस समय नशे की अवस्था में थे। इस कारण उनकी ओर से की गई लापरवाही से पिता की मृत्यु हो गई। इस सम्बंध में जांच कर चिकित्सक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
समय पर उपचार नहीं मिलने से मौत
परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे वे मरीज को लेकर आए थे। यहां भर्ती करने के बाद कम्पाउंडर ने उपचार शुरू किया। कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद वे लोग डॉक्टर को बुलाने गए तो डॉक्टर अन्य लोगों से गपशप करते मिले। उनके कहने पर भी वे नहीं आए। समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीज की मौत हो गई।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग
उधर, जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद लोगों में रोष फैल गया। परिजनों व अन्य लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही इस तरह के मामले की निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी।

पीएमओ ने जारी किए जांच के आदेश
उधर, इस मामले में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.वीरेंद्र महात्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना के समय मौजूद अधिकारी व कार्मिक के परीक्षण को लेकर मेडिकल ज्यूरिस्ट को निर्देशित किया गया है। आदेश के तहत संस्थान में कार्यरत अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्रसिंह सोलंकी व नर्सिंग अधिकारी विक्रमसिंह के नशा या शराब (एल्कोहल) परीक्षण किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मामले में जांच के आदेश दिए हैं…
सुबह इस तरह की घटना हुई है। जिसमें परिजनों की ओर से डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है। मेडिकल ज्यूरिस्ट को भी निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
- डॉ.वीरेन्द्र महात्मा, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला अस्पताल सिरोही
https://rajasthandeep.com/?p=5755 … पुलिस ने झूठा मामला बताकर लगाई एफआर, अब दर्ज की एफआईआर – बीस से ज्यादा महिलाओं के साथ गैंगरेप के आरोप का मामला-सालभर पहले आए परिवाद को जांच के बाद कर दिया था बंद … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5323 … करोड़ों का बजट फूंक गए और टॉयलेट्स टूटे-फूटे ही रह गए – राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जिला अस्पताल का जायजा लिया तो सामने आई अव्यवस्थाएं … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5210 … जिला अस्पताल: सियासत हर बार गर्म रही पर नतीजा ढाक के तीन पात!- चुनावी रण में मुद्दे अब भी लगभग वहीं और आवाज उठाने वाले भी वे ही- सत्ता में भी रहे पर सुधार नहीं कर पाए… जानिए विस्तृत समाचार…