- ग्रीष्मावकाश में यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई सुविधा
- मैसूरू-जोधपुर-मैसूरू एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन
सिरोही. दक्षिण भारत के लिए नई रेल सेवा शुरू की गई है। यह जोधपुर को मैसूर से जोड़ेगी। गर्मी के दिनों में यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल साप्ताहिक टश्ेन का संचालन शुरू किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 06273, मैसूरू-जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13, 20 व 27 अप्रेल को तीन ट्रिप मैसूर से सोमवार को 20.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06274 जोधपुर-मैसूर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16, 23 व 30 अप्रेल को तीन ट्रिप जोधपुर से गुरुवार को 22.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 18.00 बजे मैसूर पहुंचेगी। इसमें एक सैकण्ड एसी, तीन थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, छह साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बों सहित 22 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशन पर रहेगा ठहराव
इस रेलसेवा मार्ग में आने वाले कई मुख्य स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इसमें मंड्या कैंगेरी, बेंगलुरू, यशवंतपुर, तुमकूर, अरसीकेरे, कडूरू, दावणगिरी, हावेरी, हुबली, धारवाड़ बेलगावी, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, साबरमती, मेहसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़ व लूनी स्टेशन शामिल है।



