सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

हमें कमजोर न समझें, इतिहास व भूगोल बदलने का साहस रखते हैं

  • श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद विश्व में बढ़ा भारत का प्रभाव

सिरोही. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव एवं विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पतराय ने सिरोही प्रवास के दौरान प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी में शिरकत की। उन्होंने कहा कि निसंदेह यह ऐतिहासिक निर्णय सुप्रीम कोर्ट का है परंतु इसके पीछे के संघर्ष व परिश्रम का सारा श्रेय हिन्दू समाज की एकता व संगठनात्मक शक्ति को जाता है, जिसके कारण यह संभव हो सका।

https://shorturl.at/eWCIN … श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ने खोले रोजगार के अवसर-जल्द साकार होंगी सम्पूर्ण रामायण, नजर आएंगे रामायणकालीन पेड़ भी … जानिए विस्तृत समाचार…

उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद अनेक संघर्ष एवं बलिदानों के बाद बने भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा मात्र एक सामान्य घटना नहीं है, यह सनातन संस्कृति की विजय का साक्षात दर्शन है। इस ऐतिहासिक विजय ने यह बता दिया है कि हिन्दू समाज को कभी कमजोर नहीं समझा जाए। जब वो संगठित होकर हुंकार भरता है तो इतिहास और भूगोल दोनों बदलने का साहस रखता है। इस प्राण-प्रतिष्ठा के बाद विश्वभर में भारत और हिन्दू समाज के प्रति विश्व समुदाय की सोच परिवर्तित हुई है। ऐसे वातावरण में हिन्दू संगठनों व समाज का नेतृत्व करने वाले लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है।

https://shorturl.at/09RYx … जनता को परेशानी ही परेशानी और जनप्रतिनिधियों पर भी शिकायतों का कोई असर नहीं, आखिर किसे सुनाए अपना दुखड़ा … जानिए विस्तृत समाचार…

संविधान व नियमों को मानना हमारा कर्तव्य है
उन्होंने कहा कि हम जिस देश में रहते है उसके संविधान व नियमों को मानना हमारा कर्तव्य है, जो इसके विपरीत चलते हैं वो राष्ट्रविरोधी ताकतें हैं, समाज को इनसे सचेत रहना होगा। उन्होंने सेवा सुरक्षा व संस्कार के भावों के साथ युवाओं को विहिप से जुडऩे का आह्वान किया। बताया कि अमरनाथ यात्रा को बाधित करने का जब आतंकियों का प्रयास हुआ तब उसका प्रतिकार विहिप बजरंग दल ने किया और परिणाम स्वरूप आज भी बूढ़ा अमरनाथ, अमरनाथ सब जगह लाखों हिन्दू निर्विघ्न यात्रा करते हैं।

https://shorturl.at/PebpC … सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मानव सेवा को बताया ईश्वरीय सेवा – कहा राजनीतिक कार्यकर्ताओं का उद्देश्य ही सेवा भाव होना चाहिए… जानिए विस्तृत समाचार… 

सामाजिक समरसता के निर्माण का आह्वान
उन्होंने वैष्णोदेवी यात्रियों पर हुए हमले की भत्र्सना करते हुए कहा कि यह कायराना कृत्य है। हमारे देश के सुरक्षाबल इसका समुचित प्रतियुत्तर देंगे। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता निर्माण करने, समाज की बुराइयों को दूर करने एवं जो हिन्दू समाज से दूर हो चुके हैं उन्हें पुन: घर लाने का कार्य करने का विशेष आग्रह किया।

https://shorturl.at/1dwlF … सिरोही, जालोर व बाड़मेर में पशुपालकों की बड़ी आबादी- शिक्षा की ठोस व्यवस्थाएं हो तो पलायन को मजबूर नहीं होंगे निष्क्रमणीय पशुपालकों के बच्चे नाकाफी है एक आवासीय विद्यालय … जानिए विस्तृत समाचार…

धर्म के पथ पर चलने का किया आह्वान
इस दौरान संत तीर्थगिरी महाराज ने धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रबुद्ध जन गोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी किरण त्रिवेदी (आबूरोड) ने की। दलपत राजपुरोहित, विहिप राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम, नरेन्द्र धानोल, किशन प्रजापत (जनापुर), विश्व हिंदू परिषद जयपुर प्रांत मंत्री अशोक डीडवानिया, जोधपुर प्रांत संगठन मंत्री राजेश पटेल, परमेश्वर जोशी, जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली, प्रान्त विशेष सम्पर्क प्रमुख नितेश अग्रवाल, रणछोड़ पुरोहित, प्रकाश कुमावत समेत विहिप, बजरंग दल एवं सहित विविध धार्मिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
https://shorturl.at/TheeX … आखिर ये चाहते क्या है बीमारियां मिटानी है या बढ़ानी है- रोगी या परिजन मटकियों में हाथ डालेंगे तो क्या संक्रामक बीमारियां एक से दूसरे में नहीं फैलेगी … जानिए विस्तृत समाचार…

https://shorturl.at/RwLQB … तो क्या इतना कमजोर हो गया पुलिस का मुखबिर तंत्र- कभी ड्रग्स की फैक्ट्री तो कभी खेत पर डोडा-पोस्त बरामदगी- सिरोही-जालोर का सीमावर्ती क्षेत्र बन रहा मादक पदार्थों का गढ़  … जानिए विस्तृत समाचार…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button