सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

ट्रोलर की टक्कर से कार में लगी आग, गंभीर हादसा टला

  • कार में सवार स्कूली बच्चे आग लगने से पहले बाहर निकल गए

सिरोही. शहर में हाईवे पर अनादरा चौराहे के समीप ट्रोलर की टक्कर से कार में आग लग गई। वहीं, 1100 केवी बिजली लाइन को भी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार बच्चे आग लगने से पहले ही बाहर निकल गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह ट्रोलर ने चौराहे के समीप कार को चपेट में ले लिया। हादसे के तत्काल बाद ही कार में सवार स्कूली बच्चे बाहर आ गए। हादसे में नजदीकी बिजली लाइन के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान कार ने आग पकड़ ली। आसपास के लोगों ने तत्काल ही पुलिस व दमकल को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button