सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

ट्रोलर चालक ने सरे राह लहराई तलवार, फैली दहशत

  • साइड लेने व ओवरटेक के चक्कर में हुआ विवाद

सिरोही. हाईवे पर ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में एक ट्रोलर चालक ने सरे राह तलवार निकाल ली। बस स्टैंड पर हुए इस घटनाक्रम से लोग दहशत में आ गए। तलवार लहराते हुए दूसरे चालक को धमकाने के बाद वह वाहन लेकर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कृष्णगंज के समीप उसे पकड़ लिया गया।

जानकारी के अनुसार साइड लेने व ओवरटेक के चक्कर में दो वाहन चालकों में विवाद हो गया। रेवदर बस स्टैंड पर चालकों ने अपने-अपने वाहन रोक दिए, लेकिन इस दौरान एक ट्रोलर चालक ने तलवार लहराई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। भीड़भाड़ भरे इलाके में तलवार लहराने से लोगों में अफरा-तफरी सी मच गई।

कृष्णगंज के समीप पकड़ लिया
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक वाहन चालक फरार हो गया। बाद में कृष्णगंज के समीप से पुलिस ने चालक को पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button