सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

  • ईमेल से आई धमकी के बाद जांच एजेंसियां हुई सतर्क
  • बम डिस्पोजल स्क्वॉयड व डॉग स्क्वॉयड ने की जांच

सिरोही. शहर के मुख्य डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि जांच के बाद यह कोरी धमकी ही साबित हुई, जिससे जांच एजेंसियों ने राहत का अहसास किया। सुबह ईमेल के जरिए आई धमकी में पांच साइनाइड गैस से भरे इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल करने की बात कही गई थी। इस सूचना के बाद पुलिस व अन्य जांच एजेंसियां सतर्क हो गई तथा परिसर को सील कर दिया गया। जोधपुर से आए बम डिस्पोजल स्क्वॉयड (बीडीएस) व डॉग स्क्वॉयड ने परिसर की जांच की। दिनभर चली जांच के बाद शाम तक पूरी तरह साफ हो गई। पुलिस अधिकारी बताते हैं कि बुधवार को डाकघर सामान्य तरीके से सुचारू रहेगा।

परिसर को खाली करवा सील कर दिया
बम से ब्लास्ट की धमकी के बाद समूचा शहर अलर्ट पर रहा। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की तथा डाकघर परिसर को खाली करवाते हुए सील कर दिया। सिरोही कोतवाली व सदर थानाधिकारी समेत पुलिस जाब्ता मौके पर पहुुंचा तथा जांच शुरू की। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद जोधपुर से डॉग स्क्वॉयड व बम डिस्पोजल स्क्वॉयड को भी बुलाया गया।

जांच एजेंसियों ने दिखाई सतर्कता
उधर, बम ब्लास्ट की धमकी के बाद जांच एजेंसियों ने सतर्कता दिखाई। प्रारंभिक जांच के बाद बीडीएस व डॉग स्क्वॉयड ने भी गहनता से जांच की। तलाशी के बाद स्पष्ट हुआ कि यह किसी ने कोरी धमकी भेजी थी। इसके बाद जांच एजेंसियों ने राहत का अहसास किया। वहीं, बुधवार से कार्यालय को सामान्य रूप से खोले जाने की अनुमति दी गई।

जोधपुर से बुलाए गए स्क्वॉयड
पुलिस के अनुसार डाकघर में आईईडी ब्लास्ट की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। परिसर को खाली करवाकर सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। वहीं, जांच के लिए जोधपुर से बम डिस्पोजल स्क्वॉयड व डॉग स्क्वॉयड भी बुलाया गया। तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली…
बम बलास्ट की धमकी मिली थी। इसके बाद परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बुधवार से डाकघर सुचारू रूप से खोले जाने की अनुमति दी गई है।

  • मुकेश चौधरी, पुलिस उप अधीक्षक, सिरोही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button