
- फिटनेस के लिए खेल से जुडऩे का आह्वान
सिरोही. आमतौर पर दफ्तरों में फाइल्स में उलझे रहने वाले कर्मचारियों को खेल से जुडऩे का अवसर मिला। मौका था शिक्षा विभाग की जिलास्तरीय 50वीं मंत्रालय क्रीडा खेलकूद प्रतियोगिता का। सरूपगंज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का उदघाटन प्रधानाचार्य भगवानराम मीणा ने किया।
उन्होंने कहा कि शरीर को फिट रखने के लिए खेलकूद पर ध्यान देना चाहिए। भागदौड़ भरी जीवनशैली में खेल के लिए समय निकालने की आवश्यकता जताई। खेलकूद विभाग जिला शिक्षा अधिकारी लहरराम, प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मणराम रावल, अब्दुल खालिक, प्रकाश दवे, अनिल बैरवा, रणजीतसिंह का भी सान्निध्य रहा। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किए।#sirohi. Education Department’s 50th District Level Ministry Sports Competition in sawarupganj
प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह
विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामलाल पटेल ने बताया कि छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, योग शतरंज, एथेलेटिक्स प्रतियोगिता, एकल गान, युगल नृत्य, युगल गान, रस्साकसी, सतोलिया आदि प्रतियोगिताएं हुई। इसमें मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।
स्वस्थता के लिए खेल आवश्यक
समारोह में अतिथियों ने कहा कि कार्यालय के कार्यों में व्यस्त रहने के बाद भी बड़ी संख्या में खेलकूद में भाग लेना अच्छी बात है। शारीरिक एवं मानसिक स्वस्थता के लिए खेल आवश्यक है। प्रतियोगिता आयोजन में शारीरिक शिक्षक रेंजी स्मिथ, जसवंतसिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
https://www.youtube.com/watch?v=c4ioE0HzY7g … सिरोही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की प्रचंड जीत… निकला विजयी जुलूस…समर्थकों के उल्लास की कुछ झलकियां … videoजानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5249 … गांधी पार्क में तोडफ़ोड़ का राज खुला, पांच किशोर निरुद्ध- गांधी प्रतिमा एवं सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान-घटना के बाद गर्म रहा राजनीति माहौल … जानिए विस्तृत समाचार…
https://rajasthandeep.com/?p=5246 … सीएमएचओ कार्यालय में लगाई बीमार कर्मचारी की ड्यूटी, फंदे पर झूला, मौत से पहले बनाया वीडियो … जानिए विस्तृत समाचार…