नशे के लिए घर की छत पर उगाया डोडा-पोस्त

- टमाटर के पौधों की आड़ में अफीम की बुवाई, आरोपी गिरफ्तार
पाली. अपने नशे का शौक पूरा करने के लिए छत पर ही अफीम उगा दी। औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर की छत को ही नशे की पूर्ति के लिए उपयोग में ले लिया। युवक ने छत पर टमाटर की खेती कर रखी थी, जिसकी आड़ में डोडा-पोस्त बो दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त किए 35 पौधे
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को गिरफ्तार किया। उसने घर की छत पर अवैध रूप से डोडा-पोस्त बो रखा था। पुलिस ने मौके से 35 पौधे जब्त किए।
आरोपी को किया गिरफ्तार
औद्योगिक थाना पुलिस के अनुसार सोसायटीनगर स्थित एक मकान की तलाशी ली। मकान की छत पर टमाटर के पौधों के बीच अफीम के 35 पौधे उगे हुए मिले। घर पर अवैध रूप से अफीम की खेती करने के मामले में सोसायटी नगर निवासी महेन्द्र राव पुत्र पूसाराम राव को गिरफ्तार किया गया।
इसलिए खुद ही बुवाई कर दी
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक को अफीम व डोडा-पोस्त के नशे की लत है। फैक्ट्री में मजदूरी करता है। ज्यादा आमदनी नहीं होने के कारण अफीम खरीदने में उसे आर्थिक परेशानी होने लगी तो घर की छत पर ही अफीम उगा दिया।#Pali. Poppy grown on the roof of the house for intoxication