राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

नासिक में जली जालोर सांसद की कार, बाल-बाल बचे

  • मुम्बई से नासिक जाते समय हाईवे पर बड़ा हादसा
  • सांसद की सुझबुझ से बचा कार के गेट का लॉक सिस्टम

सिरोही. मुम्बई से नासिक जाते समय सांसद लुम्बाराम चौधरी की कार हादसे का शिकार हो गई। हाईवे पर उनकी कार पूरी तरह जल गई। गनीमत रही कि सांसद की सुझबुझ से कार सवार सभी लोगों की जान बच गई। कार के गेट का लॉक सिस्टम ब्रेक होने से पहले ही सांसद गेट खोल चुके थे, अन्यथा वे लोग अंदर ही फंसे रह सकते थे। बताया जा रहा है कि सांसद मुम्बई से कार में नासिक स्थित त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन को जा रहे थे। शनिवार रात वे सकुशल सिरोही भी पहुंच गए। सांसद ने रविवार सुबह सिरोही के आराध्य सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए तथा खुशहाली की मन्नत मांगी। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही रविवार दिनभर उनसे मिलने वालों का तातां लगा रहा।

गंध आई, धुआं उठा, फिर आग धधकी
जानकारी के अनुसार हाईवे पर चल रही कार में अचानक ही गंध आने पर सांसद ने चालक से पूछा, लेकिन वाहन लग्जरी होने से चालक को इसका आभास नहीं हुआ। महज पांच-सात मिनट में ही धुआं उठने लगा एवं वाहन की गति भी मंद होने लगी। इस पर सांसद ने तत्परता दिखाते हुए गेट खोल दिया। वाहन रूकने के साथ ही वे बाहर निकले तथा सभी को बाहर उतारा। इसके तत्काल बाद ही आग की लपटें उठने लगी तथा कार पूरी तरह खाक हो गई।

… नहीं तो कार का गेट लॉक हो जाता
कार से बाहर निकलने के बाद धुआं दिखने पर चालक ने कार का बोनट खोलने का प्रयास किया, लेकिन लॉक नहीं खुला। कार के अन्य सिस्टम भी फेल हो गए थे। माना जा रहा है कि आग लगने से मैकेनिज्म लॉक हो गया, लेकिन कार की गति मंद होते-होते ही सांसद अपनी ओर का गेट खोल चुके थे, संभवतया इसीलिए गेट का लॉक सिस्टम ब्रेक नहीं हो पाया। सांसद ने तत्परता नहीं दिखाई होती तो शायद कार रूकते ही गेट भी लॉक हो जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button