सिरोहीpoliticsrajasthansirohiराजनीतिराजस्थान

नेहरू व जिन्ना की सत्ता लोलुपता ने किए भारत के तीन टुकड़े

  • जिन्होंने देश को तोड़ा उन्हें अधिकार नहीं है भारत जोडऩे की बात करे
  • केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी को दी नसीहत

सिरोही. कांग्रेस पर हमलावर हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने राहुल गांधी से सवाल पूछा है कि वे बताए भारत को तोडऩे के गुनहगार कौन है। साथ ही नसीहत दी कि जिन्होंने देश को तोड़ा है उन्हें भारत जोडऩे की बात कहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश को तोडऩे वाले अब भारत जोडऩे की यात्रा निकाल रहे हैं। भारत निश्चित रूप से जुड़ा हुआ ही है। वे सिरोही में प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।#Union Minister of State for Agriculture Kailash Chaudhary questioned Rahul Gandhi

https://rajasthandeep.com/?p=4196 … बीस दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष व सीएम सलाहकार के हाथों हुआ था इस सड़क का लोकार्पण- अब बिछ रही पैबंद की परत… जानिए विस्तृत समाचार… 

नेहरू व जिन्ना को बताया देश का गुनहगार
केंद्रीय राज्यमंत्री ने नेहरू व जिन्ना को देश का गुनहगार बताते हुए कहा कि इन दोनों की सत्ता लोलुपता ने भारत के तीन टुकड़े कर दिए, जिससे पाकिस्तान व बांग्लादेश बने। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लगाकर जम्मू को भारत से अलग करने का काम किसने किया। अब वे ही लोग भारत को जोडऩे की बात कहते हुए यात्रा निकाल रहे हैं। कहा कि देश व शहीद इनके पूर्वजों को कभी माफ नहीं करेंगे।#Congress’s Bharat Jodo Yatra

https://rajasthandeep.com/?p=4193 … कागजों में चला पांच किमी दायरे का सूखा दिवस- उप चुनाव की आचार संहिता में जमकर शराब बिक्री- रामपुरा का दायरा शहर तक और खुले मिले ठेके … जानिए विस्तृत समाचार…

पीओके वापस लेने पर काम करेंगे
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पाक अधिकृत कश्मीर को भी वापस लेने की प्लानिंग बन रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निश्चित रूप से कार्य किया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के सम्बंध में भी जानकारी दी।#BJP’s Jan Aakrosh Yatra

https://rajasthandeep.com/?p=4190… सार्वजनिक समारोह में सामने आई संयम की बातें: डेढ़ माह में दो वक्तव्य, सूबे की सियासत में  बदले सुर … जानिए विस्तृत समाचार… 

इनकी फूट का खामियाजा भुगत रही जनता
राजस्थान के सियासी हालातों पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने राहुल गांधी को सीख दी कि अपनी पार्टी में फूट पड़ी है पहले उसे जोड़ लीजिए। राजस्थान में दो-दो मुख्यमंत्री बने घूम रहे हैं। इनकी आपसी फूट का खामियाजा जनता भुगत रही है। जो काम होने चाहिए वे हो नहीं रहे हैं।

LINK: केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी से बातचीत के खास अंश: VIDEO देखे हमारे चैनल पर https://youtu.be/TPCrVc1cHQw

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button