जालोरcrime newsjalorerajasthanराजस्थान

पंक्चर कार भगा ले गया तस्कर, फिर फरार, 194 किलो डोडा-पोस्त जब्त

  • लग्जरी कार में कर रहा था तस्करी, खेत में छोड़ भाग गया
  • एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने दस किमी किया पीछा

जालोर. भीनमाल थाना क्षेत्र में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 194 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया है। तस्करी लग्जरी वाहन में माल ले जा रहे थे। टीम ने करीब दस किमी तक पीछा किया, लेेकिन तस्कर वाहन छोड़ भाग गया।

पुलिस के अनुसार डोडा-पोस्त दस प्लास्टिक कट्टों में भरा मिला। इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपए आंकी जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान तस्कर कार को खेतों में छोडक़र फरार हो गया। कार्रवाई में पुलिस, एटीएस व एएनटीएफ की टीम शामिल रही।

रूकवाया पर वाहन भगा ले गया
बताया जा रहा है कि भीनमाल क्षेत्र से डोडा-पोस्त सप्लाई की सूचना मिलने पर टीम ने कार्रवाई की। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने भीनमाल से पूनासा रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान भीनमाल की ओर से आ रही एक कार पर संदेह हुआ। रूकवाने का इशारा किया पर चालक वाहन लेकर भाग निकला।

टायर पंक्चर हुआ पर कार न रोकी
वाहन हाथ नहीं लगने पर टीम ने पीछा किया। करीब दस किमी तक पीछा किया। इस दौरान स्टॉप स्टिक का उपयोग करने पर कार के टायर फट गए, लेकिन चालक फिर भी नहीं रूका। आगे जाकर कार को खेत में छोड़ तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें डोडा-पोस्त मिला। पुलिस फरार हो चुके तस्कर की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button