सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

पत्नी की बेवफाई और रिश्तेदार से मिला धोखा, फंदे पर झूला

  • चाय के बहाने कहीं चले गए, आहत युवक ने जान दे दी

सिरोही. शहर में रविवार दोपहर बाद एक युवक ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। वह पत्नी की बेवफाई व रिश्तेदार से मिले धोखे से वह आहत बताया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार डाबी लेन निवासी संजयकुमार सोनी ने फंदे पर झूलकर ईहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। उधर, फंदे पर झूलने से पहले उसने मंडार में रहने वाले रिश्तेदार सुरेश को इसका जिम्मेदार बताया। इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो को व्हाटसएस के स्टेटस पर अपलोड किया, जिसमें पत्नी की बेवफाई व रिश्तेदार से मिले धोखे का उल्लेख किया है।

फंदा डाला, फिर वीडियो बनाया
मृतक ने गले में फंदा डालने के बाद वीडियो बनाया है। इसमें उसने कहा है कि सुरेश की वजह से मैं सुसाइड कर रहा हूं। उसने मेरा घर खराब कर दिया है। इसका जिम्मेदार मंडार वाला सुरेश है। उसने केवल चाय लाने का कहा था पर ये दोनों ही गायब है।

घर पहले ही बेच चुका था
बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ वर्ष पहले उत्तरप्रदेश निवासी युवती से शादी की थी। वहीं, डाबी लेन में उसका घर था, जो कुछ समय पहले ही उसने बेच दिया था। अब किसी अन्य घर में किराये पर रहकर मजदूरी करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button