सिरोहीrajasthansirohiधर्म-अध्यात्मराजस्थान

प्रभु यीशु की याद में निकाली क्रूस यात्रा, दुखभोग का स्मरण

  • सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में हुए धार्मिक आयोजन

सिरोही. सेंट जोसेफ कैथोलिक गिरजाघर में गुड फ्राइडे पर कई धार्मिक आयोजन हुए। दुख भोग स्मरण पर मसीह समुदाय की ओर से क्रूस यात्रा निकाल प्रभु यीशु की आराधना की गई।
गिरजाघर के प्रवक्ता रेंजी स्मिथ ने बताया कि क्रूस यात्रा मुख्य द्वार से प्रारंभ हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने चौदह स्थानों पर घुटने टेककर आराधना की। गिरजाघर में प्रार्थना व आराधना के दौरान श्रद्धालुओं ने पवित्र बाइबल का वाचन किया। इसमें प्रभु यीशु के क्रूस यात्रा व जीवनी पर प्रवचन किए गए। गिरजाघर के पल्ली पुरोहित फादर जोमी, फादर जोजी थॉमस व फादर जीबीन की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।

ईश्वर की भक्ति की सर्वोपरि है
प्रवचन करते हुए फादर जीबीन ने कहा कि प्रभु यीशु ने अपने जीवन में विभिन्न कठिनाइयों को सहन किया। पवित्र बाइबल में प्रभु ने बताया हैं कि मनुष्य को अपना जीवन में ईश्वर पर अटूट विश्वास रखना चाहिए। साथ ही दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में धैर्य, प्रेम, भाईचारा व त्याग की भावना रखनी चाहिए। फादर ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना करवाते हुए कहा कि भौतिक आवश्यकताओं की दौड़ में लोग परिवार व समाज में दूर होते जा रहे हैं, जबकि इन सबसे बचते हुए ईश्वर की भक्ति में जीवन अर्पण करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button