सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

प्रमोशन से पालिका परिषद बन गई पर ये डिमोशन कर रहे

  • सार्वजनिक निर्माण विभाग ने साइन बोर्ड पर लिखा ‘पालिका’
  • मुख्यमंत्री बजट घोषणा के कार्य पर लगा है साइन बोर्ड

सिरोही. शहर की नगर पालिका को नगर परिषद में अपग्रेड किए सालों बीत गए, लेकिन सरकारी तंत्र इससे अनभिज्ञ ही है। जिला मुख्यालय के अफसर शायद इस बदलाव को जान नहीं पाए हैं। पालिका प्रमोशन होकर परिषद बन गई, लेकिन अफसर इसका डिमोशन कर रहे हैं। चौंकना लाजिमी पर हकीकत यही है। शहर के अमरनगर में एक सडक़ की मरम्मत के बाद लगाया गया साइन बोर्ड यही दर्शा रहा है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत हुए इस कार्य के बाद यहां जानकारी दर्शाने वाला साइन बोर्ड लगाया गया है। इस पर नगर पालिका सिरोही लिखा हुआ है। कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग है।

बगैर मॉनिटरिंग कार्यों की दुर्दशा
हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कई जगहों पर साइन बोर्ड लगे हैं, लेकिन उन पर पालिका का उल्लेख नहीं है। इस बोर्ड पर ऐसा क्यों हुआ यह तो पता नहीं, लेकिन इतना तय है कि जिम्मेदारों ने यदि मॉनिटरिंग रखी होती तो यह नजर में भी आता। बगैर मॉनिटरिंग चल रहे कार्यों की दुर्दशा इस साइन बोर्ड से देख सकते हैं।

इसलिए किया गया था अपग्रेड
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद, नगर पालिका से एक उच्च श्रेणी है और इसके पास अधिक शक्तियां और जिम्मेदारियां होती हैं। नगर परिषद अधिक क्षेत्रों को कवर करती है और अधिक विकास परियोजनाओं को संभाल सकती है। जिला मुख्यालयों की पालिकाओं में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिहाज से अपग्रेड किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button