सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

फाइनेंस ऑफिस पर दिन दहाड़े फायर करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

  • आरोपियों में एक अंतराज्यीय बदमाश भी, जिस पर कई अन्य मामले भी दर्ज हैं

सिरोही. रेवदर कस्बे में दिन-दहाड़े फायर करने वाले तीन बदमाशों का गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। तीन दिन पहले ही बदमाश रेवदर कस्बे में एक फाइनेंस ऑफिस में बैठे कर्मचारी पर फायर कर फरार हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक अंतराज्यीय बदमाश भी शामिल है, जिस पर कई राज्यों में विभिन्न मामले दर्ज है।

पुलिस के अनुसार रेवदर में एक वाहन में आए बदमाशों ने एक फाइनेंस ऑफिस को टारगेट किया था। यहां सेठ के बारे में जानकारी मांगी। इसके बाद बदमाशों ने वहां बैठे कर्मचारी पर दो राउंड फायर दाग कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। तकनीकी आधार पर तलाश शुरू करने पर मामले में तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। अलग-अलग स्थानों से पकड़ में आए इन आरोपियों में रूंघड़ी (खिवांडा-पाली) हाल सूरत निवासी सवाईसिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित, दांतराई रेवदर निवासी शिशुपालसिंह पुत्र हरिसिंह राव व कालन्द्री निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र मंगलसिंह शामिल है। मामले में अन्य बदमाशों को भी नामजद किया गया है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

छिपते हुए काट रहा था फरारी
पुलिस के अनुसार इस मामले में मुख्य आरोपी सवाईसिंह उर्फ सोनू पर राजस्थान व गुजरात में कई मामले दर्ज हैं। सूरत में हिट एंड रन, चाकूबाजी, वसूली, सुमेरपुर में फिरौती, फायर, हत्या में संलिप्तता, बाली में मारपीट, हमला करने जैसे कई मामले दर्ज है। वह जोधपुर, सूरत व जैसलमेर समेत अलग-अलग जगहों पर छिपते हुए फरारी काट रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button