
- स्कूलों में नियमित रूप में लगेेगी शतरंज की बाजी
- शारीरिक शिक्षकों को मिल रहा प्रशिक्षण
सिरोही. स्कूलों में जल्द ही शतरंज की बिछात बिछेगी। बच्चों को शतरंज की चालों में मजबूत किया जाएगा। इसके लिए शारीरिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। जिला मुख्यालय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शतरंज की बारिकियां सिखाई जा रही है। सिरोही में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन परिसर में नोडल केंद्र बनाया गया है, जहां मास्टर ट्रेनर रेंजी स्मिथ, ममता चौधरी व अरविंदसिंह राणावत प्रशिक्षण दे रहे हैं।#sirohi/Children will play chess – physical teachers are getting training
प्रशिक्षण ले रहे शारीरिक शिक्षक
आयाजन समिति के अनुसार जिला परिषद के तत्वावधान में चार दिवसीय शतरंज खेल का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। इसमें जिले के शारीरिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। नोडल अधिकारी नवीन भवन विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवतसिंह देवड़ा ने भी शिविर का जायजा लिया।
बच्चों के विकास में मददगार है शतरंज
कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने कहा कि शतरंज खेल में लोगों को एक साथ लाने की ताकत है। यह खेल बच्चों का विकास करने में मदद करता है। इस खेल से जुड़े बच्चों में ध्यान केंद्रित करने एवं अनुशासित रहने की भावना विकसित होती है।
खेल की बारिकियां सिखाई
शतरंज के मास्टर ट्रेनर ममता चौधरी ने खेल की बारीकियों पर जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रेंजी स्मिथ ने स्कोर शीट बढऩे के तरीके एवं खेल प्रारंभ करने की विधि बताई। अरविंदसिंह राणावत ने भी महत्वपूर्ण गुर सिखाए। नोडल अधिकारी भगवतसिंह देवड़ा ने विद्यालयों में नियमित रूप से खेल को चलायमान रखने का आग्रह किया।