सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

बड़ी मुश्किल से करवाई थी कुएं की मरम्मत, सारा खर्च जमींदोज

  • मिट्टी में दफन हो गए पम्प सैट व केबल
  • तेज बारिश में पानी के रिसाव से कृषि कुआं ढहा
    सिरोही. लगातार चल रहे बारिश के दौर में किसान को भारी नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे सारणेश्वर गांव के समीप तीन दिन पहले कृषि कुआं ढहने के समाचार है। किसान ने इस कुएं की हाल ही में मरम्मत करवाई थी। इस पर हजारों रुपए खर्च किए थे, लेकिन बारिश में कुआं ढह गया। ऐसे में पम्प सैट व अन्य बिजली सामान, पाइप आदि भी मलबे के साथ जमींदोज हो गए।#SIROHI_SARNESWARMAHADEV

https://rajasthandeep.com/?p=3706 …टीसी लेने गए छात्र पर तानी अवैध पिस्टल, शिक्षक गिरफ्तार- हंगामा करने वाले छात्रों को भी लिया हिरासत में … जानिए विस्तृत समाचार… 

हाल ही में करवाई थी मरम्मत
ग्रामीणों ने बताया कि कुआं ढहने से किसान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। लम्बे समय से बारिश का अभाव झेल रहे किसान ने फसल की सिंचाई के लिए कुएं की मरम्मत करवाई थी। इसके लिए पम्प सैट भी लगाया था, लेकिन बारिश में ढहे कुएं में ही सारा सामान खराब हो गया।

https://rajasthandeep.com/?p=3703 … ट्रक में टायरों के नीचे छिपाई शराब, ऐन गुजरात सीमा पर धर लिए गए… जानिए विस्तृत समाचार… 

मलबा निकालना भी अब जोखिम भरा
जानकारी के अनुसार गत बुधवार को सारणेश्वर गांव में तेज बारिश के दौरान पानी का रिसाव होने से गोस्वामी कृषि कुएं की एक दीवार ढह गई। किसान राजेश परबत पुत्र देवा परबत ने बताया कि ऊपरी हिस्से की दीवार भी अब गिरने की कगार पर है। ऐसे में मलबे को बाहर निकालना जोखिम भरा है। कुआं करीब 70 फीट गहरा है, जिसमें पचास फीट तक पानी है। मलबा गिरने से कुआं पूरी तरह खराब हो चुका है।

https://rajasthandeep.com/?p=3577 … बेपरवाही किसकी: बताया लड़का, सौंपी लड़की, कागजों में फिर लड़का- जिला अस्पताल में प्रसव के बाद शिशु बदल जाने का आरोप, अस्पताल की साख पर तो बट्टा लग ही जाएगा… जानिए विस्तृत समाचार… 

हजारों का खर्च जमींदोज
पीडि़त किसान ने बताया कि कुछ दिन पहले ही कुएं की सफाई एवं मरम्मत करवाई थी। अब पत्थर-मिट्टी आदि गिरने से कुएं में मलबा भर गया है। इस मलबे को बाहर निकालने एवं मरम्मत कराने में वापस खर्चा करना पड़ेगा। किसान ने बताया कि बड़ी मुश्किल से मरम्मत करवाई थी, लेकिन सारा खर्च मलबे के साथ ही जमींदोज हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button