सिरोहीrajasthansirohiराजस्थान

बिना पार्किंग के बने कॉम्पलेक्स, जाम में फंस रहे वाहन

  • जाम के कारण सरकते-सरकते निकली एम्बुलेंस
  • कॉम्पलेक्सों के बाहर ही पार्किंग हो रहे वाहन

सिरोही. शहर के सदर बाजार में रविवार शाम एक एम्बुलेंस जाम में फंस गई। आपात स्थिति के बावजूद एम्बुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं मिल पाया। आगे-पीछे वाहन फंसे रहने से एक-एक वाहन सरकने के बाद ही एम्बुलेंस आगे जा पाई। उल्लेखनीय है कि व्यवसायिक कॉम्पलेक्सों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाहर ही वाहनों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में राह चलते वाहन अक्सर जाम में फंसे रहते हैं। रही-सही कसर दुकानों के बाहर तक फैले अतिक्रमण पूरी कर रहे हैं।

इसलिए वाहनों का जमावड़ा
बताया जा रहा है कि शहर के अधिकतर कॉम्पलेक्सों में पार्किंग की सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां खरीदी के लिए आने वाले ग्राहकों व दुकानदारों को भी अपने वाहन बाहर ही रखने पड़ते हैं। इससे कॉम्पलेक्सों के बाहर वाहनों का हर समय जमावड़ा रहता है।

फिर भी निगरानी नहीं रखते
नियमों के तहत कॉपलेक्सों में पार्किंग सुविधा करनी चाहिए, लेकिन निर्माण के समय ही इस पर ध्यान नहीं रखा जाता। निर्माण स्वीकृति में शर्तों का उल्लेख तक है पर अधिकारी बेपरवाह ही है। कई कॉम्पलेक्सों में भूतल में पार्किंग की जगह दुकानें बना दी गई, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इस ओर निगरानी तक नहीं रखते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button