राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में सजग रहने का आह्वान

  • एसआईआर को लेकर विधानसभा स्तरीय कार्यशाला

सिरोही. मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा की सिरोही-शिवगंज विधानसभा व पिंडवाड़ा-आबू विधानसभा स्तरीय संयुक्त कार्यशाला गुरुवरा को वैद्यनाथ महादेव मंदिर में हुई।
इसमें राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटि रहित और पारदर्शी बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर में सजग रहकर राष्ट्रीय हित में अपनी भूमिका निभाएं।

यह देश को मजबूत करने का अभियान
राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि यह देश को मजबूत करने का अभियान है। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों की समस्याओं को दूर करने में सहयोग करें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुनराम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, कमलेश दवे, प्रधान हसमुखकुमार समेत वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम है।

एसआईआर की जानकारी दी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से गिरीश देवड़ा व उनके सहयोगियों ने एसआईआर पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी को जानकारी दी। बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर टोल फ्री नंबर 1800 111 950 जारी किए है, जिस पर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक बात कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button