rajasthanpoliticssirohiराजनीतिराजस्थानसिरोही

भाजपा का आरोप: भ्रष्टाचार की सरकार में बहुरूपिया विधायक

  • महिला सुरक्षा में विफल रही सरकार अब मोबाइल देकर बरगला रही

सिरोही. भाजपा के सिरोही प्रवासी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने राज्य सरकार पर विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी रही है। महिला सुरक्षा में विफल रही सरकार अब मोबाइल बांटकर बरगलाने का काम कर रही है। स्थानीय विधायक पर भी आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में कहा कि सत्ता के नशे में नए-नए मुखौटे पहने जा रहे हैं। सिरोही को मानों बहुरूपिया विधायक मिले हैं। सत्ता में आने से पहले जो वादें किए थे वे पूरे नहीं कर पाए और ऐतिहासिक धरोहरों का नाम मिटाने का काम किया जा रहा है। सिरोही के सरजावाव दरवाजे का जीर्णोद्धार करने के नाम पर अपना शिलापट्ट लगवा दिया और ऐतिहासिक जानकारी से लोगों को वंचित करने का काम किया है। आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस सदी की सबसे भ्रष्ट सरकार है। पूरे भारत में महिला अत्याचार में राजस्थान नंबर वन पर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। सिरोही जिले की तीनों सीट भारी बहुमत के साथ भाजपा की झोली में आएगी।#Sirohi. BJP’s Sirohi migrant in-charge Satish Upadhyay accused the state government of failure.

https://rajasthandeep.com/?p=5125 … कालन्द्री से गुजरात जा रहे हवाला के 68 लाख पकड़े- दो जने अहमदाबाद ले जा रहे थे राशि … जानिए विस्तृत समाचार… 

इस सरकार में केवल भ्रष्टाचार ही है
उन्होंने कहा कि लाल-पीली डायरियों में कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का हिसाब-किताब है, जिसे जनता अब बाहर निकालेगी। इस सरकार में पानी-बिजली या रोजगार की किसी योजना के बजाय केवल भ्रष्टाचार ही है।

https://rajasthandeep.com/?p=5105 … प्रदेश में 32 करोड़ की लागत से बनेंगे महापुरुषों के नौ पैनोरमा- जालोर में वीरमदेव कान्हड़देव समेत जोधपुर संभाग के कई पैनोरमा … जानिए विस्तृत समाचार… 

इतिहास मिटाने में लगे हुए हैं
उन्होंने आरोप लगाया कि सिरोही के निर्दलीय विधायक सत्ता में इतने खो चुके हैं कि वे यहां के इतिहास को मिटाने में लगे हुए हैं। शहर के मुख्यद्वार सरजावाव दरवाजे पर केवल अपने नाम के लिए बड़ा शिलालेख लगवा दिया, जबकि यह ऐतिहासिक चीज है। इस दरवाजे को किसने बनाया उन महापुरुषों का शिलालेख लगाकर उनका सम्मान करना चाहिए था।

https://rajasthandeep.com/?p=5108… सनातन धर्म को मिटाने का सपना देखने वालों को  मिलेगा मुंहतोड़ जवाब – केंद्रीय मंत्री ने खुले मंच से कहा सिरोही में चल रहे दो तरह के कानून- निर्दलीय विधायक व उनके पुत्र पर लगाए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप … जानिए विस्तृत समाचार…

सिरोही को बहुरूपिया विधायक मिले हैं
प्रवासी प्रभारी ने निर्दलीय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि ये बहुरूपिया विधायक है। चेहरे पर एक नहीं कई मुखोटे हैं। जो अपने आप को कभी कांग्रेस का मानते है, कभी अपने को निर्दलीय मानते है। कभी अपने आप को गांधी परिवार का गुलाम बताते हैं। विधायक लोढ़ा ने चुनाव तो निर्दलीय लड़ा, लेकिन जीतने के बाद कांग्रेस की गोद में बैठ गए। सिरोही की जनता को एक बहुरूपिया विधायक मिले हैं।

https://rajasthandeep.com/?p=5112…  केंद्रीय जलशक्ति मंत्री  ने जनसभा में कही झूठी बातें?, गलत बयानी के आरोप में मामला दर्ज- सिरोही की जनसभा में मंत्री ने दिया था भाषण … जानिए विस्तृत समाचार… 

राजस्थान रोज शर्मसार हो रहा है
इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन विधेयक प्रस्तुत कर सच्चे अर्थों में नारी शक्ति को उनका अधिकार दिया है। यह विधेयक नए भारत के निर्माण में ऐतिहासिक महिला नेतृत्व को पहचान दिलाने वाला है। आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में विफल रही है। राजस्थान रोज शर्मसार हो रहा है। महिलाएं न अस्पताल में सुरक्षित है और ना ही एम्बुलेंस में। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रमोद सामर, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
https://rajasthandeep.com/?p=5122  … तो क्या राजस्थान में खपाई जा रही है अन्य राज्यों की शराब – दो गांवों के तीन मकानों में बना रखा था शराब का डम्पिंग यार्ड, छुपाकर रखा था लाखों रुपए कीमत का नशा … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5076 … पुलिस की स्पेशल टीम ने मंडार में पकड़ा जुआ, 33 गिरफ्तार- स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल-आखिर क्या कारण है कि स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी … जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button