राजस्थानpoliticsrajasthansirohiराजनीतिसिरोही

भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर पहुंच सकता है

  • राज्यमंत्री ने कहा संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रहें

सिरोही. भाजपा की ओर से सोमवार को यहां वैद्यनाथ महादेव मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण समीक्षा बैठक हुई। इसमें पंचायतराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी (otaram dewasi) ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जिले से पहली बार भाजपा प्रदेश संगठन में नारायण पुरोहित को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है, इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री व नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अभिनंदन किया।

एसआईआर में सहयोग का आह्वान
राज्यमंत्री ने मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य में भाजपा कार्यकर्ताओं को सहयोग का आह्वान किया। कहा कि प्रवासी व्यवसाय के लिए प्रदेश से बाहर रहते हैं उनके सिरोही में नाम ना कटे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करना होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व मंत्री सीआर चौधरी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुनराम ने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़, मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, प्रधान हंसमुख मेघवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button