सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

मनोरंजन बैंक के नोट और पिस्टल के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार

  • अंधेरे में ये नोट देकर गांजा खरीदने की फिराक में घूम रहे थे

सिरोही. रोहिड़ा थाना पुलिस ने बिना नम्बरी लग्जरी वाहन में गांजा तस्करी कर रहे चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। एक तस्कर के पास से पिस्टल भी बरामद की गई। इनके पास से गांजा व बच्चों के खेलने के काम आने वाले मनोरंजन बैंक के नोटों की गड्डी भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि ये लोग अंधेरे में ये नोट देकर और गांजा खरीदने की फिराक में थे।

थानाधिकारी अमराराम खोखर ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान वाटेरा नदी में बिना नंबर प्लेट का एक वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखा। संदेह के आधार पर रूकवाया तो उसमें सवार कुछ लोग भाग गए। पुलिस ने कार में सवार चालक समेत दो जनों को पकड़ लिया। वहीं, फरार हुए दो आरोपियों को भी पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर चालक के पास से पिस्टल व एक जिंदा राउंड मिला। वहीं, आठ किलो से ज्यादा गांजा व मनोरंजन बैंक से जारी नोटों की गड्डी बरामद की गई।

चार जनों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार वाहन चालक धमाणा (कपासन-चित्तौडग़ढ़) निवासी यासिन मंसुरी पुत्र रजाक मंसुरी, गिलुंड (रेलमगरा-राजसमंद) निवासी शिवलाल पुत्र शंकरलाल जाट, पछमता (रेलमगरा-राजसमंद) निवासी विष्णु पुत्र रोशनलाल जाट व सिलवाफली (वालोरिया-रोहिड़ा) निवासी वजाराम पुत्र भोमाराम गमेती को गिरफ्तार किया गया।

और गांजा खरीदने की प्लानिंग थी
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ये लोग गांजा लेकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान भारतीय मनोरंजन चिल्ड्रन बैंक के नोटों की गड्डी भी साथ थी। वे लोग अंधेरे में और कहीं से गांजा खरीदना चाह रहे थे एवं अंधेरे में असली नोटों के बदले मनोरंजन बैंक वाले नोट थमाने की प्लानिंग थी। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button