
- क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर प्रस्ताव बनाए जाने की कहीं बात
- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य हैं ओमप्रकाश माथुर
सिरोही. भाजपा के वरिष्ठ केंद्रीय नेता व राज्यसभा सदस्य ओमप्रकाश माथुर (omji mathur) ने सिरोही का दौरा करते हुए मार्कण्डेयधाम में धोक लगाई। यहां शिवालय व सरस्वती धाम में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। साथ ही देश में खुशहाली को लेकर वंदना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर चिंता जाहिर की। स्थानीय पदाधिकारियों से चर्चा की तथा मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान देने की हिदायत दी। जनप्रतिनिधियों को इसके लिए प्रस्ताव बना कर भेजे जाने की बात की।
स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ता उन्हें ओमजी भाई साहब के नाम से जानते हैं। रूबरू देखकर कार्यकर्ताओं में उल्लास नजर आया। जन्मदिन से एक दिन पूर्व मार्कण्डेयधाम में दर्शन-वंदन के लिए आए ओमजी माथुर ने कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान भाजपा नेता एडवोकेट वीरेंद्रसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, नारायण देवासी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपुरोहित, अरुण परसरामपुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, मंडल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, सिरोही नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पाली से पूर्व सांसद पुष्प जैन भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर हिम्मत राजपुरोहित, मंडल महामंत्री अर्जुन पुरोहित, कालूराम सैन, करणसिंह भाटी, वागेन्द्र देवासी, रंभादेवी माली, धन्नाराम मीणा, दिग्विजयसिंह, हिम्मत रावल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

वे अब भी महंत के स्नेह को भूले नहीं
ओमजी माथुर ने मार्कण्डेयधाम से अपने जुड़ाव व आस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बताया कि संगठन में कार्य करते हुए वे कई बार यहां आ चुके हैं। स्थानीय महंत महादेवनाथ महाराज की ओर से भरपूर सहयोग व स्नेह को भी स्मरण किया। कहा कि तक संसाधनों के अभाव में भी कार्य करते थे और महंत का काफी सहयोग रहता था।#sirohi.Worship in Markandeydham, omji expressed concern over neglect