राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सिरोही में किए पुख्ता प्रबंध

  • अधिकारियों के साथ भाजपा पदाधिकारी भी पहुंचे सभा स्थल
  • हवाई पट्टी से सभा स्थल तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सिरोही. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM BHAJANLAL SHARMA) गुरुवार को सिरोही (SIROHI) आएंगे। वे यहां सहकार उत्थान शिविर में भाग लेंगे। तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लेकर निर्देश दिए। वहीं, भाजपा की ओर से भी पदाधिकारियों ने सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने हवाई पटटी से लेकर सभा स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस तरह रहेगा सीएम का शैड्यूल
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट से वायुयान से रवाना होकर 12.50 बजे सिरोही हवाई पट्टी पहुंचेंगे। 12.55 बजे हवाई पट्टी से कार में रवाना होकर एक बजे अरविंद पैवेलियन पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सहकार उत्थान शिविर में भाग लेंगे। दोपहर 2.15 बजे कार्यक्रम स्थल से कार से रवाना होकर 2.20 बजे वापस सिरोही हवाई पट्टी एवं 2.25 बजे वायुयान से जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button