politicsrajasthansarneswar mahadevsirohiधर्म-अध्यात्मराजनीतिराजस्थानसिरोही

मेरे दाता, आप ही विधायक और आप ही मंत्री, मैं आपका दास

  • नवनिर्वाचित विधायक ने सिरोही के आराध्य को सौंपी अपनी जीत

सिरोही. विधानसभा चुनाव के बाद सिरोही विधायक ओटाराम देवासी ने अपनी जीत सिरोही के आराध्य सारणेश्वर के सुपुर्द कर दी है। उन्होंने सारणेश्वर के दरबार में धोक लगाते हुए कहा कि हे महादेव, मेरे सिरोहीवासियों को सुख से रखना। साथ ही विनती करते हुए कहा कि दाता, आज से आप ही विधायक और आप ही मंत्री हो और मैं आपका दास हूं। सारणेश्वर महादेव के दरबार में धोक लगाने वाला विधायक का यह वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।#otaramdewasi

https://rajasthandeep.com/?p=5256  … प्रारंभ रहा प्रचंड, जिसे अंतिम क्षण तक भी थाम नहीं पाए प्रतिद्वंद्वी- सिरोही में पहले राउण्ड से ही बढ़त लेते गए भाजपा प्रत्याशी-भोपाजी को मिले करीब सवा लाख वोट…  जानिए विस्तृत समाचार…

सुखद समाचार मिलने पर धोक लगाई
उल्लेखनीय है कि सारणेश्वर महादेव सिरोही के आराध्य है। मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी महादेव के दरबार में ही बैठकर परिणाम आने की बाट जोह रहे थे। इस दौरान सुखद समाचार मिलने पर वे महादेव के सम्मुख गए तथा धोक लगाई। इस दौरान यह वीडियो वायरल हुआ।#After the assembly elections Sirohi MLA Otram Dewasi handed over his victory to the deity Saraneshwar of Sirohi.

https://rajasthandeep.com/?p=5232  … सारणेश्वर के बहाने वोट बैंक साधने की जुगत में सियासी दांवपेंच- चुनावी समर के अंतिम दिनों में ही सिरोही के आराध्य सारणेश्वरधाम के विकास को लेकर बड़े दावे… जानिए विस्तृत समाचार… 

जनता के लिए सुखद होने की उम्मीद
आमतौर पर अपने आराध्य को सब कुछ सुपुर्द करने की परम्परा रही है, ताकि सारे कार्य निर्बाध रूप से चलते रहे। संभवतया इसी परम्परा का निर्वहन करते हुए विधायक देवासी ने भी अपने आराध्य को अपनी विधायकी सुपुर्द कर दी। आराध्य को सब कुछ समर्पित कर एवं अपने आप को उनका दास मानकर कार्य करना जनता के लिए भी सुखद साबित होने की उम्मीद है।
https://rajasthandeep.com/?p=5260  … वोटों की गणित में भारी रहा नोटा का सोटा- प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अधिकतर प्रत्याशी नोटा से भी नीचे… जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5253  … भाजपा ने अंतिम समय में कम अंतर से गंवाई रेवदर सीट- सिरोही में तीन में से दो सीट पर कमल, एक कांग्रेस के खाते में … जानिए विस्तृत समाचार…

https://rajasthandeep.com/?p=5249  … गांधी पार्क में तोडफ़ोड़ का राज खुला, पांच किशोर निरुद्ध- गांधी प्रतिमा एवं सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान-घटना के बाद गर्म रहा राजनीति माहौल … जानिए विस्तृत समाचार… 

https://rajasthandeep.com/?p=5263  … दफ्तरों में फाइल्स से उलझने वाले कार्मिकों का खेलकूद- फिटनेस के लिए खेल से जुडऩे का आह्वान … जानिए विस्तृत समाचार… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button