सिरोहीcrime newsrajasthansirohiराजस्थान

मेहसाणा के पास डिवाइडर से टकराई वैन, चार की मौत

  • शादी के बाद काम पर लौट रहे परिवार में पसरा मातम
  • पाली जिले के एक ही परिवार के चार जनों की मौत

सिरोही. आबूरोड-मेहसाणा मार्ग पर सडक़ हादसे में एक ही परिवार के चार जनों की मौत हो गई। कार में सवार लोग पाली में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद वापस अहमदाबाद जा रहे थे। इस दौरान आबूरोड से आगे जाते ही हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार हादसा ऊंझा के समीप हुआ है। बेकाबू वैन डिवाइडर से टकराने से चार जनों की मौके पर ही मौत हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने मदद की तथा वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों को जानकारी दी।

वैन क्षतिग्रस्त हुई तो फंसे रह गए
वहीं, हादसे के बाद शादी की खुशियां एकदम से मातम में पसर गई। बताया जा रहा है कि वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन इनमें से चार जनों की मौत हो गई। हादसे में पाली निवासी रामलाल कुमावत, कोमल, कैलाश कुमावत व एक बच्चे की मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button