palihealthrajasthanपालीराजस्थान

मोर की आंख पर गांठ, किया सफल ऑपरेशन

  • परेशानी में छोड़ चुका था दान-पानी, अब मिली राहत

पाली. सादड़ी के समीप जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर की आंख का सफल ऑपरेशन किया गया है। मोर की आंख के पास गांठ थी, जिससे उसने दाना-पानी छोड़ रखा था। ऐसे में उसकी जान पर बन आई थी, लेकिन पक्षीप्रेमियों ने उसे राहत दिलाई। मोर की स्थिति में अब सुधार दर्ज किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि गांठ में मवाद पड़ गया था। इससे मोर की जान पर आ गई थी। कुछ समय और उपचार नहीं मिलता तो जान पर जोखिम बना हुआ था।

https://rajasthandeep.com/?p=3011 न कायदा और न कानून, आबकारी की आंखों पर पट्टी- जिम्मेदारों की सरपरस्ती में हर समय बिक रही शराब, जिला मुख्यालय से लेकर गुजरात बॉर्डर तक मौज ही मौज… जानिए विस्तृत समाचार…

चिकित्सालय में करवाया उपचार
पक्षीप्रेमियों ने बताया कि मोर अपनी इस गांठ से परेशान था। दाना पानी तक नहीं खा रहा था। इस कारण उसकी जान पर बन आई। मोर जिस खेत में बैठा था, वहां के किसान व अन्य पक्षी प्रेमियों ने पशु चिकित्सालय ले जाकर उसका उपचार करवाया।

https://rajasthandeep.com/?p=3012 प्रदेश में उबल रहा पारा, पहली बार 40 पार- अधिकतर जिलों में बढ़ा अधिकतम पारा, झुलसा रहे गर्म हवा के थपेड़े, बढ़ रही मुश्किल… जानिए विस्तृत समाचार…

इस तरह पता चला मोर का दर्द
जानकारी के अनुसार जाटो की डोरण निवासी मोतीलाल रेडू के खेत पर बने आवास पर पिछले दो तीन साल से एक मोर दाना चुगने आता है। पिछले कुछ दिनों से उसकी आंख के पास एक गांठ बनने लगी थी, जिससे वह दाना-पानी नहीं खा पा रहा था। ऐसे में पक्षी प्रेमी खेताराम, मोतीराम, छोगाराम व मालाराम ने पीडि़त मोर को पकड़ा तथा सादड़ी पशु चिकित्सालय लेकर आए। यहां प्रभारी डॉ परीक्षित पुरोहित ने उसकी आंख पर बनी 80 से100 ग्राम की गांठ निकाली।#pali / sadri . Lump on peacock’s eye, successful operation done

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button