राजनीतिpoliticsrajasthansirohiराजस्थानसिरोही

‘युवाओं में एकता की भावना जगाना हमारा अहम उद्देश्य है’

  • सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर होंगे विविध आयोजन
  • आज यूनिटी मार्च से शुरू होंगी कार्यक्रमों का शृंखला

सिरोही. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसका आगाज शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे जिला मुख्यालय पर यूनिटी मार्च से किया जाएगा। साथ ही आगामी दिनों में पदयात्रा भी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां की जा रही है। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने गुरुवार को यहां पोस्टर विमोचन करते हुए पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि संस्थाओं के सहयोग से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित की जा रही है। युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना इस पहल का उद्देश्य है। इसके तहत 6 अक्टूबर को मंत्रालय ने यूनिटी मार्च की शुरुआत की। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला कलक्टर अल्पा चौधरी, एडीएम राजेश गोयल, सीईओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल, भाजपा महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।

युवाओं के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की शृंखला में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए निबंध व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता होगी। इसमें 25 नवम्बर तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से भाग ले सकते हैं। इसी तरह ऑनलाइन क्विज, पॉडकास्ट शृंखला आदि कार्यक्रम भी होंगे। जिला मुख्यालय सिरोही पर पदयात्रा 3 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले स्कूल-कॉलेज में प्री ईवेंट गतिविधियां भी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button